कांग्रेस विधायक ने कहा-लूट लो खाद, सीएम बोले-छोड़ेंगे नहीं

रायसेन। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस के लोग अराजकता फैलाना चाहते हैं। कांग्रेस के एक विधायक ने एक जगह कहा कि खाद लूट लो। अब उनके खिलाफ एफआईआर हो गई है। सीएम ने सख्ती से कहा कि कोई भी अगर अराजकता फैलाने का प्रयास करेगा तो उसे छोड़ा नहीं जाएगा। मध्यप्रदेश की धरती में कानून का राज है। शिवराज ने रायसेन की सभा में कहा कि मुझे जनता की जिंदगी बदलनी है, तभी मेरा मुख्यमंत्री बनना सार्थक है। जनता को जो तकलीफ, दर्द या समस्याएं हैं, उनका समाधान कर उनकी जिंदगी को आसान बनाना है। समाज के कमजोर वर्गों का भी कल्याण करना है, किसान का भी उद्धार करना है, इसलिए हम कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।
खाद का संकट बना जी का जंजाल
मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार के लिए खाद का संकट जी का जंजाल बन चुका है। किसान इस समय फसलों में खाद डालने के लिए लाइन में लगे हैं। कई शहरों से खाद के संकट की खबरें आ रही हैं। किसान आंदोलित हैं और कई जगह चक्काजाम तक कर चुके हैं। ऐसे में प्रदेश का मुखिया का दावा है कि खाद का कोई संकट नहीं है। प्रदेश में भरपूर खाद का स्टॉक है और पर्याप्त मात्रा में बुलाई भी जा रही है। लेकिन धरातल पर ऐसा होता दिख नहीं रहा है। भले ही कुछ दिनों में सरकार खाद के संकट से निजात पा ले, लेकिन कांग्रेस को इस संकट में भी अपना हित दिख रहा है। यही वजह है कि आला नेताओं से लेकर विधायक तक प्रदेश सरकार को घेरने में लगे हुए हैं। प्रदेश में ठीक एक साल बाद चुनाव होने हैं, इसलिए कांग्रेस कोई मौका नहीं छोडऩा चाहती। कांग्रेस यह दिखाना चाहती है कि प्रदेश सरकार किसानों का भला नहीं कर पा रही है। लेकिन भाजपा सरकार भी अपनी तरफ से कोई कोर-कसर नहीं छोडऩा चाहेगी।

Hit Voice News Administrator
Sorry! The Author has not filled his profile.
×
Hit Voice News Administrator
Sorry! The Author has not filled his profile.
Latest Posts
  • शादी के बाद सुधर गए विराट, ड्रिंक से कर ली तौबा... रातभर जागना भी छोड़ा
  • CM शिवराज ने तय की विकास की दिशा, दिए जरूरी दिशा निर्देश
  • CG : शहीद दिवस पर थिरके कदम... SP, BSF, कांग्रेस नेताओं समेत 300 लोगों को नोटिस
  • स्वास्थ्य, शिक्षा और जीवन स्तर उठाने के प्रयासों पर करें फोकस
instagram default popup image round
Follow Me
502k 100k 3 month ago
Share