चुनावी साल में क्या गुल खिलाएगा ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट..?

नीतू साहू, जबलपुर। मप्र में एक साल बाद विधानसभा के चुनाव हैं। संभवत: दिसंबर 2023 में विधानसभा के चुनाव होंगे, तो भाजपा अपनी उपलब्धियां गिनाएगी और कांग्रेस उसकी कमजोरियां। प्रदेश की सत्ता में फिर से अपना वर्चस्व स्थापित करने के लिए भाजपा ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। वहीं कांग्रेस भी नाकामियां गिनाने की पूरी रणनीति बना चुकी है। ऐसे में एक साल का ये समय कैसे गुजर जाएगा, शायद पता ही न चले। बहरहाल चुनाव के ठीक एक साल पहले इंदौर में 9 से 11 जनवरी तक ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट होगा। अब इस समिट में कितना मप्र के लिए कितना इन्वेट आएगा, यह तो भविष्य ही बताएगा। सिर्फ इंदौर की ही झोली भरेगी या फिर दूसरे महानगरों को भी कुछ मिलेगा, यह तो भविष्य ही बताएगा। लेकिन भाजपा इस समिट के जरिए अपनी छवि जरूर चमकाना चाहेगी और यह बताना चाहेगी कि वह ही मप्र का समुचित विकास कर सकती है।
मप्र में अपार संभावनाएं
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मुंबई में निवेशकों को आमंत्रित करने पहुंचे। उन्होंने कहा कि भारत को 5 मिलियन डॉलर की इकोनॉमी बनाने में मप्र भी अपना योगदान देगा। मप्र में अपार संभावनाएं हैं। एक बार जरूर आईए देश के हृदय स्थल। भले ही निवेश करें या न करें, लेकिन यहां टाइगर, लैपर्ड और हरियाली देखने जरूर आएं। उन्होंने बताया कि मुंबई में निवेशकों से हुई चर्चा से प्रसन्नता है कि मध्यप्रदेश में निवेश के लिए इन्वेस्टर्स में जबरदस्त उत्साह है। वे ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में भी आ रहे हैं। उन्होंने निवेश के प्रति जो प्रतिबद्धता जताई उसे देखते हुए तय है कि रोजगार के अवसरों में बढ़ोतरी होगी। उद्यमी मित्रों से भेंट अत्यंत उपयोगी और ऊर्जादायी रही। निवेश के संबंध में विस्तार से सकारात्मक चर्चा हुई। शिवराज ने सभी उद्यमी मित्रों को मध्यप्रदेश आने का निमंत्रण दिया। उन्होंने कहा कि अकेला मैं आपको नहीं बुला रहा हूं, संपूर्ण मध्यप्रदेश आपको बुला रहा है। मुझे विश्वास है कि आज का यह दिन मध्यप्रदेश की प्रगति एवं उन्नति को एक नई गति और दिशा देने वाला सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि मैं पूरी दुनिया के निवेशक मित्रों से भी मध्यप्रदेश पधारने का निवेदन कर रहा हूं। आप और हम मिलकर विकास को एक नई गति देंगे।

Hit Voice News Administrator
Sorry! The Author has not filled his profile.
×
Hit Voice News Administrator
Sorry! The Author has not filled his profile.
Latest Posts
  • शादी के बाद सुधर गए विराट, ड्रिंक से कर ली तौबा... रातभर जागना भी छोड़ा
  • CM शिवराज ने तय की विकास की दिशा, दिए जरूरी दिशा निर्देश
  • CG : शहीद दिवस पर थिरके कदम... SP, BSF, कांग्रेस नेताओं समेत 300 लोगों को नोटिस
  • स्वास्थ्य, शिक्षा और जीवन स्तर उठाने के प्रयासों पर करें फोकस
instagram default popup image round
Follow Me
502k 100k 3 month ago
Share