Homeजबलपुरचुनावी तैयारी में जुटी कांग्रेस, जबलपुर पहुंचे प्रदेश प्रभारी, माँ नर्मदा की...

चुनावी तैयारी में जुटी कांग्रेस, जबलपुर पहुंचे प्रदेश प्रभारी, माँ नर्मदा की महाआरती की

  • संस्कारधानी जबलपुर पहुंचे जयप्रकाश अग्रवाल का कांग्रेसियों ने किया स्वागत
  • समन्वय समिति सदस्य, प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी पदाधिकारी, विंग प्रकोष्ठ विभाग अध्यक्ष, एम.आई.सी. सदस्य व पार्षदों की बैठक भी ली

जबलपुर। कांग्रेस मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। जबलपुर में कांग्रेस को पिछले विधानसभा चुनाव में शहर की 3 सीटें और ग्रामीण क्षेत्र 1 सीट मिली थी। इस लिहाज से कांग्रेस अपना प्रदर्शन दोहराना चाहेगी। चुनावी तैयारियों के लिए मध्य प्रदेश प्रभारी जयप्रकाश अग्रवाल जी जबलपुर पहुंचे तो शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष व महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने उनका स्वागत किया। डुमना विमानतल पर नेताओं व कार्यकर्ताओ से उन्होंने सौजन्य भेंट की। नगर प्रवास के दौरान प्रदेश प्रभारी जय प्रकाश अग्रवाल ने वरिष्ठ ब्लाक अध्यक्ष बलबंत गुर्जर, पूर्व नगर अध्यक्ष दिनेश यादव व प्रदेश कॉग्रेस उपाध्यक्ष कदीर सोनी से मुलाकात की। जयप्रकाश अग्रवाल ने उमा घाट में माँ नर्मदा महाआरती भी की।
मैराथन बैठकों का दौर जारी
जयप्रकाश अग्रवाल ने दूसरे दिन बैठक ली जिसमें कांग्रेस कमेटी के सदस्य, एआईसीसी प्रतिनिधि समन्वय समिति सदस्य, प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी पदाधिकारी, विंग प्रकोष्ठ विभाग अध्यक्ष, एम.आई.सी. सदस्य व पार्षदों शामिल हुए। दोपहर में महिला कांग्रेस के महंगाई आंदोलन में सिविक सेंटर गए। वे ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के द्वारा सिहोरा में शाम को आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में भी भाग लेंगे। साथ ही वरिष्ठ कांग्रेसजनों से सौजन्य भेंट करेंगे। स्वागत करने वालों में डॉ. नीलेश जैन, सह प्रभारी विभाष जैन, डॉ. आलोक चंसोरिया, कौशल्या गोंटिया, नीलेश अवस्थी, विभाष जैन, मनोज सेठ, नन्हेलाल धुर्वे, राधेश्याम चौबे, पार्षद संतोष पंडा, सत्येंद्र चौबे, अतुल बाजपेयी, आजम खान, अभिषेक चौकसे, सतीश तिवारी, विक्रम सिंह, शिव नामदेव, आलोक मिश्रा, राजेश सोनकर, आरिफ वेग, ताहिर अली, विजय रजक, अभिषेक यादव, मनोज नामदेव, भाग्यश्री गोस्वामी सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments