Homeताजा ख़बरCM शिवराज करेंगे पूर्व CM स्वर्गीय अर्जुन सिंह की प्रतिमा का अनावरण,...

CM शिवराज करेंगे पूर्व CM स्वर्गीय अर्जुन सिंह की प्रतिमा का अनावरण, पढ़ें क्यों BJP ने किया था विरोध

देखें क्या बोले बीजेपी MLA-

  • मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी ने कहा-विंध्यवासियो के लिए गौरव के क्षण

भोपाल। मप्र में इसी वर्ष चुनाव होने हैं और भाजपा कांग्रेस में तलवारें खिंची हुई हैं। सदन से लेकर सड़क तक वार-पलटवार चल रहा है। इस बीच खबर यह आ रही है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पूर्व सीएम स्व. अर्जुन सिंह की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। मैहर से भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी भोपाल ने व्यापम चौराहे पर पहुंचकर विंध्य के गौरव स्वर्गीय अर्जुन सिंह की पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। उन्होंने कहा कि आज हम सभी को स्वर्गीय अर्जुन सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया जाना था लेकिन यह मामला माननीय मुख्यमंत्री के संज्ञान में आने के बाद 7 मार्च को स्वयं व्यापम चौराहा पहुँचकर पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय अर्जुन सिंह की प्रतिमा का ससम्मान अनावरण किये जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि हम सभी विंध्यवासी मुख्यमंत्री का आभार प्रकट करते हुए उन्हें विंध्यवासियो की ओर से बधाई देते हैं। उन्होंने कहा कि विन्ध्य के सम्मान में अधिक से अधिक विंध्यवासी 7 मार्च को पहुँचें और प्रतिमा के अनावरण के साक्षी बनें।
प्रतिमा पर यह था विवाद
पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के कद्दावर नेता स्वर्गीय अर्जुन सिंह की तीन साल पहले लिंक रोड नंबर एक स्थित नानके पेट्रोल पंप के पास प्रतिमा का अनावरण होना था। लेकिन भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने इस स्थान पर प्रतिमा लगाने का विरोध किया। भाजपा नेताओं का कहना था कि राजधानी में लिंक रोड नंबर एक स्थित नानके पेट्रोल पंप के पास पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह की प्रतिमा उस स्थान पर लगाई जा रही है, जहां पहले चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा लगी थी। रोटरी हटाकर सड़क को चौड़ा करने के लिए भोपाल नगर निगम ने चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा को यहां से हटाकर अपेक्स बैंक की तरफ स्थापित किया था। अब उसी स्थान पर अर्जुन सिंह की प्रतिमा लगाने का भाजपा नेताओं ने विरोध किया था। उनका कहना है कि महापुरुष के स्थान पर किसी नेता की प्रतिमा लगाना वीर शहीदों का अपमान है। भाजपा नेताओं का कहना है कि एमआईसी की बैठक में अर्जुन सिंह की प्रतिमा लगाने का निर्णय जरूर हुआ था, लेकिन स्थान तय नहीं हुआ था।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments