Wednesday, June 7, 2023
HomeLatest Newsछत्तीसगढ़ : TS सिंहदेव का फिर छलका दर्द, कहा-मेरा तो नंबर ही...

छत्तीसगढ़ : TS सिंहदेव का फिर छलका दर्द, कहा-मेरा तो नंबर ही नहीं लगा..!

  • मीडिया से कहा-विधानसभा चुनाव में मतदाता की भूमिका में रहूंगा, सीएम करते हैं पार्टी को लीड

रायपुर। छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम रहे टीएस सिंहदेव का दर्द एक बार फिर छलका है। उन्होंने खुद को सीएम नहीं बनाए जाने पर अफसोस भी जताया है। आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर उनकी भूमिका पर पूछे गए मीडिया के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं तो छत्तीसगढ़ का नागरिक हूं, और उसी रूप में चुनाव में भाग लूंगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के लिए अभी तक मेरा तो नंबर ही नहीं लगा है। जो मुख्यमंत्री रहते हैं, आगे भी संभावना उन्हीं की रहती है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि आगे हाईकमान की जो मर्जी है, वही होगा। हालांकि मेरा प्रयास लोगों के बीच काम करना है, जो आगे भी चलता रहेगा।
राहुल की यात्रा सफल रही, हार भी याद रखे बीजेपी
टीएस सिंहदेव ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा सफल रही है और हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा भी कारगर है। उन्होंने कहा कि आगे कांग्रेस पूर्व से पश्चिम जोड़ो यात्रा भी निकल सकती है। भाजपा की त्रिपुरा और नागालैंड में जीत के सवाल पर उन्होंने कहा कि भाजपा को मेघालय और अन्य राज्यों की हार भी बीजेपी को याद रखना चाहिए।
प्रदेश में खुले दूसरा एम्स
सिंहदेव ने कहा कि केंद्र सरकार ने फैसला लिया है कि बड़े राज्यों में एक से अधिक एम्स खोले जाएंगे। चूंकि रायपुर एम्स पर काम का बोझ बढ़ गया है। यहां छत्तीसगढ़ के अलावा आसपास के राज्यों महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश से भी मरीज आते हैं। कभी-कभी मरीजों को बिस्तर तक नहीं मिलता। उन्होंने बिलासपुर में दूसरा एम्स खोलने की बात कही। बिलासपुर में एम्स खुलने से तीन संभाग के लोगों को लाभ मिलेगा। हालांकि इस पर फैसला केंद्र सरकार को लेना है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में एम्स खुलने का प्रस्ताव आया तो सरकार इसके लिए बिलासपुर का नाम प्रस्तावित करेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments