Homeताजा ख़बरशिवराज ने दिग्विजय को बताया नुकसानदेह.. कमलनाथ पर भी बरसे

शिवराज ने दिग्विजय को बताया नुकसानदेह.. कमलनाथ पर भी बरसे

दिग्विजय सिंह को लेकर CM का बड़ा बयान, कहा-अपने बयानों से देश को शर्मसार करते हैं

भोपाल। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह को लेकर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बड़ा बयान दिया है। स्मार्ट पार्क में पौधारोपण के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि दिग्विजय सिंह वोट काटते हैं कि वोट बांटते हैं, यह कांग्रेस भी समझती है और जनता भी। जिस तरह के उनके बयान आते हैं, वो देश को भी लज्जित करते हैं और उनको सुनकर जनता भी लज्जित होती है। उनका क्या प्रभाव पड़ेगा, यह कांग्रेस सोचे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पिछले कुछ दिनों से पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और दिग्विजय सिंह पर हमलावर हैं। वह लगभग रोज ही कमलनाथ और दिग्विजय पर प्रहार कर रहे हैं कमलनाथ से जहां शिवराज सवाल पूछ रहे हैं वहीं दिग्विजय को कांग्रेस के लिए ही नुकसानदेह बता रहे हैं।
शिवराज और कमलनाथ में सवाल जवाब जारी
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मीडिया से चर्चा में कमलनाथ से फिर सवाल पूछा। सीएम ने कहा-कांग्रेस ने कहा था कि महिला सुरक्षा हेतु 17 से 45 साल की महिलाओं को आत्मरक्षा के लिए ऐप इंस्टॉल, स्मार्ट फोन निःशुल्क देने का वादा किया था। कितने ऐप इंस्टॉल किए और जवाब तो दे जरा कमलनाथ जी, वादा क्यों नहीं निभाया। वहीं कमल नाथ ने ट्वीट कर लिखा- छूटइ मल कि मलहि के धोएं। घृत कि पाव कोइ बारि बिलोएं।। शिवराज जी आप पानी में मथानी चलाकर घी निकालना चाहते हैं। यह अपना और पूरी जनता का समय बर्बाद करने के षड्यंत्र के अलावा कुछ नहीं है। आपके इसी झूठ के कारण आपकी निकास यात्रा में जनता रोज आपकी फजीहत कर रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments