Homeताजा ख़बरसीएम शिवराज सिंह ने सहज सैली में संवाद करते हुए अनेक प्रेरक...

सीएम शिवराज सिंह ने सहज सैली में संवाद करते हुए अनेक प्रेरक दृष्टांत सुनाए

इंदौर। सीएम राइज स्कूल के शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्टूडेंट से संवाद किया। उन्होंने कहा कि उन्हें बचपन में स्वामी विवेकानंद की शिक्षा ने जीवन को नई दिशा दी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का एक अलग रूप देखने को मिला। उन्होंने विद्यार्थियों से सहज सैली में संवाद करते हुए अनेक प्रेरक दृष्टांत सुनाए। मुख्यमंत्री ने बच्चों से जीवन में आगे बढऩे के लिए कड़ी मेहनत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बचपन में स्वामी विवेकानंद की शिक्षा ने उनके जीवन को एक नई दिशा दी। मुख्यमंत्री ने बच्चों से कहा कि मानव शरीर सिर्फ़ हाड़ मांस का पुतला ही नहीं है। ईश्वर ने हमें असीम शक्तियां और सामथ्र्य दिया है। हम सदैव आशावान रहें और कड़े परिश्रम से जीवन में नई ऊंचाइयां हासिल करें।
स्वामी विवेकानंद ने कहा था कि मनुष्य केवल साढ़े तीन हाथ का हाड़ मांस का पुतला नहीं है। वह ईश्वर का अंश है, अमृत का पुत्र है, अनंत शक्तियों का भंडार है, और अमर आनंद का भागी है। दुनिया में कोई काम ऐसा नहीं है जो वह नहीं कर सके। चिंतन, विचार और विमर्श की प्रक्रिया भारत में वर्षों से है। सभी प्रकार के विचारों का हमने स्वागत किया है। ऋषि चार्वाक ने कहा कि यावज्जीवेत्सुखं जीवेत् ऋणं कृत्वा घृतं पिबेत्। भस्मीभूतस्य देहस्य पुनरागमनं कुत:।। तो हमने उनको सूली पर नहीं चढ़ाया बल्कि उनको महर्षि चार्वाक कहा।
सीएम ने फिर लगाई क्लॉस, दोटूक कहा-दोषी के खिलाफ करें कड़ी से कड़ी कार्रवाई
सीहोर जिले में मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान में पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को को-ऑपरेटिव सोसायटी के खिलाफ फसल तुलवाने में गड़बड़ी की शिकायत मिली। उन्होंने तत्काल जांच कराने के निर्देश दिए। सीएम ने कहा कि दोषी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करें। मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान इसलिए है कि आपको दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ें, बल्कि सरकार पंचायत में आए, शिविर लगाए और जनता के जायज काम करके दे। उन्होंने प्रशासन से कहा कि गांव-गांव जाकर आवेदन लो और जो रह गए हैं उनके नाम जोड़ो।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments