Homeताजा ख़बर’आदिपुरुष’ पर छाए संकट के बादल छंटे, पढ़ें क्या था धर्म से...

’आदिपुरुष’ पर छाए संकट के बादल छंटे, पढ़ें क्या था धर्म से जुड़ी आपत्ति.. देखें टीजर

मुंबई । बाहुबली यानि प्रभास की फिल्म आदिपुरुष लगातार सुर्खियों में है। माना जा रहा है कि इस फिल्म में वे भगवान राम की भूमिका में हैं। बीते साल इस फिल्म टीजर रिलीज हुआ था जो कुछ दर्शकों को पसंद नहीं आया था। हालांकि कुछ दर्शक इस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। 16 जून 2023 को यह फिल्म रिलीज होने वाली है। लेकिन इसके पहले ही एडवोकेट राज गौरव ने फिल्म पर कई आरोप लगाए और कोर्ट में याचिका दायर कर दी। अब कोर्ट ने याचिका निरस्त कर आदिपुरूष पर छाए संकट के बादलों को हटा दिया है।
धार्मिक भावनाओं को आहत करने के थे आरोप
एडवोकेट राज गौरव ने फिल्म के निर्माताओं पर आरोप लगाया था कि उन्होंने हिंदू देवताओं, भगवान राम और हनुमान को गलत तरीके से चित्रित करके हिंदू समुदाय की धार्मिक भावनाओं को आहत किया है। इसके अवाला उन्होंने फिल्म के रिलीज होने पर भी रोक लगाने की मांग की थी।
याचिका हुई खारिज
दिल्ली की एक अदालत ने फिल्म ’आदिपुरुष’ के निर्माता के खिलाफ दायर याचिका को यह कहते हुए खारिज कर दिया कि याचिकाकर्ता इसे वापस लेना चाहता है। अतिरिक्त वरिष्ठ सिविल जज अभिषेक कुमार ने याचिकाकर्ता की दलीलों को ध्यान में रखते हुए इस मुकदमे को वापस ले लिया। राज गौरव ने अनुरोध किया कि उन्हें मामले को वापस लेने की अनुमति दी जाए। अदालत ने वकील राज गौरव से पूछा कि एक बार बिना किसी आपत्ति के फिल्म को सीबीएफसी प्रमाण पत्र पहले ही दे दिया गया है, तो क्या आप इस अदालत में इस तरह के मुकदमे के साथ जा सकते हैं। एडवोकेट राज गौरव ने अदालत द्वारा उठाए गए सवाल पर तर्क देने के लिए समय मांगा और उन्हें समय दिया गया।
भगवान राम को दिखाया गुस्सैल
वकील राज गौरव ने याचिका में आरोप लगाया गया था कि जहां भगवान राम की पारंपरिक छवि एक शांत और सौम्य व्यक्ति की है। वहीं उन्हें फिल्म के टीजर में एक अत्याचारी, प्रतिशोधी और गुस्सैल व्यक्ति के रूप में दिखाया गया है। इसके अलावा उन्होंने तर्क दिया गया था कि प्रोमो में भगवान हनुमान को पवित्र धागे (जनेऊ) के बजाय चमड़े की पोशाक पहने हुए अलग तरीके से दिखाया गया है।

देखें टीजर-

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments