Homeताजा ख़बरराममय होगा छत्तीसगढ़, सजेगा राम दरबार, जानें क्या हैं तैयारियां..!

राममय होगा छत्तीसगढ़, सजेगा राम दरबार, जानें क्या हैं तैयारियां..!

  • जगदलपुर में 7 से 8 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित की जाएगी, बनारस से आएंगे अघोरी, लाखों श्रद्धालु होंगे शामिल

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इसी साल के अंत में चुनाव होना है। लेकिन इससे पहले ही छत्तीसगढ़ राममय होने जा रहा है। भले ही यह आयोजन किसी पार्टी का न हो, लेकिन आयोजकों ने इसे भव्य बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। जगदलपुर में राम नवमी पर राम दरबार के आयोजन की पूरी तैयारियां हो चुकी हैं। चैत्र नवरात्र के पहले दिन प्रभु राम, माता सीता की करीब 7 से 8 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित की जाएगी। पूरे 9 दिन तक विधि-विधान से पूजा अर्चना की जाएगी। सनातन धर्मसभा के इस आयोजन में रामनवमी के दिन भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस आयोजन में 1 लाख से ज्यादा लोगों के शामिल होने का दावा किया गया है।

पहली बार ऐतिहासिक रूप से राम दरबार का आयोजन

पहली बार नवरात्र की तर्ज पर ऐतिहासिक रूप से राम दरबार का आयोजन होगा। मां दंतेश्वरी मंदिर के पास सनातन धर्म महासभा ने विशाल पंडाल बनवाया है। राम दरबार में क्षेत्र के कुल 11 पंडित होंगे जो पूरे विधि-विधान से पूजा करेंगे। प्रसाद के रूप में रोजाना राम भोग दिया जाएगा। शहर में घूम-घूम कर समिति के सदस्य लोगों को तिलक लगाकर तिलकोत्सव मनाएंगे। 29 मार्च को शहर की महिलाएं भगवान राम की महाआरती करेंगी। आरती का थाल लेकर वे शहर में निकलेंगी और लोगों से राम नवमी को भव्य रूप से मनाने का आह्वान करेंगी।

बनारस से आ रही अघोरियों की टीम

राम नवमी के दिन भभूत से अनोखा प्रदर्शन करने वाली बनारस की अघोरियों की एक टीम को भी बुलाया जा रहा है। राम नवमी के दिन शोभायात्रा में अघोरी अपना प्रदर्शन दिखाएंगे। आयोजकों का कहना है कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को हिंदू धर्म के प्रति जागृत करना और हिंदू धर्म के रीति-रिवाज के बारे में जानकारी देना है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments