Homeताजा ख़बरछत्तीसगढ़ में मंथन : RIT, FOOD SEFTY के बाद अब 2024 में...

छत्तीसगढ़ में मंथन : RIT, FOOD SEFTY के बाद अब 2024 में कांग्रेस देगी ये अधिकार

कांग्रेस के 85वें अधिवेशन के तीसरे और आखिरी दिन दिग्गजों ने किया मंथन

स्वास्थ्य सेवा के अधिकार अधिनियम के तहत हर नागरिक को स्वास्थ्य सेवाओं का अधिकार की गारंटी देने की योजना

रायपुर। कांग्रेस आरटीआई यानि सूचना का अधिकार को अपनी उपलब्धि बताती रही है। 2014 के पहले उसने भोजन का अधिकार यानि फूड सेफ्टी बिल पेश किया था और दावा किया था कि वह लोगों को भोजन का अधिकार देगी। अब छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में चल रहे कांग्रेस के 85वें अधिवेशन के तीसरे और आखिरी दिन दिग्गजों ने 2024 का चुनाव जीतने की रणनीति तैयार की है। अब कांग्रेस एक और अस्त्र चलने वाली है, जिसमें स्वास्थ्य सेवा के अधिकार अधिनियम के तहत हर नागरिक को स्वास्थ्य सेवाओं का अधिकार की गारंटी देने की योजना है। पिछले चुनाव में कांग्रेस ने न्याय योजना लांच की थी, जिसमें गरीब परिवारों को 12 हजार रूपए देने की बात कही गई थी। हालांकि कांग्रेस और राहुल का यह दांव नहीं चला और कांग्रेस को हार का मुंह देखना पड़ा था।
मंथन से यह निकला
दिनभर चली बैठकों में कांग्रेस ने देश के राजनीतिक, आर्थिक और विदेश नीति के मामलों में कुछ संकल्प पारित किए हैं। यह एक हिसाब से आगामी 2024 के चुनावों को लेकर विजन है। कांग्रेस अगर सत्ता में आती है तो इन संकल्पों के आधार पर ही काम करेगी। इसमें स्वास्थ्य, सरकारी नौकरी और दल बदल की राजनीति पर मुद्दे हैं। कांग्रेस ने अपने राजनीतिक संकल्प के ड्राफ्ट में दल-बदल की प्रथा को खत्म करने के लिए संविधान में संशोधन की बात कही है। हेट स्पीच या विवादित पोस्ट साझा करने के मामले को लेकर भी कांग्रेस अलग से कानून बनाएगी ताकि नफरत फैलाने की साजिशों पर काबू पाया जा सके। कांग्रेस स्वास्थ्य सेवा के अधिकार अधिनियम के तहत हर नागरिक को स्वास्थ्य सेवाओं का अधिकार की गारंटी देने का मन बना चुकी है। इसमें मुफ्त इलाज ओपीडी दवा और अस्पताल में एडमिट होने जैसी परिस्थितियां भी शामिल होंगी। राजस्थान की कांग्रेस सरकार 10 लाख तक मुफ्त इलाज वाली चिरंजीवी योजना को देश में लागू करने का काम करेगी।
विदेश नीति में कहीं ये बातें
कांग्रेस ने कहा कि वह संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की स्थाई सीट के लिए प्रयासों को आगे बढ़ाएगी। परमाणु मुक्त दुनिया के लिए भी कांग्रेस प्रयास करेगी। अमेरिका, चीन पड़ोसी देश अफगानिस्तान, बांग्लादेश भूटान जैसे देशों को लेकर भी कांग्रेस नई नीतियां लाएगी। पाकिस्तान को लेकर कांग्रेस ने कहा कि पाकिस्तान हमेशा से भारत के लिए समस्या रहा है, जम्मू कश्मीर के जमीनी हालात को लगातार सुधारने की कोशिश करनी होगी ताकि आतंकी घटनाओं पर काबू पाया जा सके।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments