Homeताजा ख़बरचोटी-जनेऊधारी ब्राह्मण भगवान का रूप, दुनिया में ब्राह्मणों से ज्यादा बुद्धिमान कोई...

चोटी-जनेऊधारी ब्राह्मण भगवान का रूप, दुनिया में ब्राह्मणों से ज्यादा बुद्धिमान कोई नहीं : IAS नियाज खान

  • नियाज खान की नई पुस्तक “ब्राह्मण द ग्रेट” का कवर पेज जारी, पूरी दुनिया में हो रही उपन्यास के रूप में लिखी किताब की चर्चा
  • RSS प्रमुख मोहन भागवत के बयान के बाद चर्चाओं में आई नियाज खान की किताब

भोपाल। आईएएस नियाज खान इन दिनों चर्चाओं में हैं। उनकी नई पुस्तक ब्राह्मण द ग्रेट का कवर पेज जारी हुआ, तो पूरे देश में उसकी चर्चा हुई। उपन्यास के रूप में किताब लिखी “ब्राह्मण द ग्रेट” पुस्तक में ब्राह्मणों के गौरव का गुणगान किया गया है। उनकी यह किताब इस कारण से भी चर्चा में है कि आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने पिछले दिनों कहा था कि ब्राम्हणों ने ही जातियां बनाई हैं। उनके उलट नियाज खान का कहना है कि चोटी-जनेऊधारी ब्राह्मण भगवान का रूप होता है। दुनिया में ब्राह्मणों से ज्यादा बुद्धिमान कोई नहीं होता। ब्राम्हणों ने पूरी दुनिया को रास्ता दिखाया है। भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए भी ब्राम्हणों-क्षत्रियों को आगे आना होगा। बहरहाल जब कवर पेज जारी हुआ है तो यह इतनी चर्चाओं में है। जब किताब जारी होगी, तो इसमें कई नई बातें होंगी, किताबें भी होंगी।

ट्विटर पर दिया कहानी का संकेत

IAS नियाज खान ने ट्विट कर लिखा कि मैं अपनी किताब का कवर पेज जारी कर रहा हूं। मेरी किताब के नायक शुभेंद्र उर्फ ​​जूनियर कौटिल्य, एक ब्राह्मण, यूएसए में सीईओ की अपनी प्रतिष्ठित नौकरी से इस्तीफा दे देता है और ब्राह्मणों के लिए अपने परिवार के साथ अपने सभी संबंध समाप्त कर लेता है। एक ऋषि के रूप में वह हर ब्राह्मण का खोया हुआ गौरव वापस पाने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं।

बॉलीवुड ब्राह्मणों के लिए नर्क की दुनिया

नियाज खान ने कहा कि बॉलीवुड ब्राह्मणों के लिए नर्क की दुनिया है, जो ब्राह्मण समाज व धर्म-संस्कृति को बर्बाद कर रहा है। उन्होंने सलाह दी कि ब्राह्मण कलाकारों को तत्काल फिल्मी दुनिया छोड़ देना चाहिए। ‘ब्राह्मण द ग्रेट’ किताब अंग्रेजी में आएगी। कुछ दिन बाद इसका हिंदी संस्करण भी आएगा।

साक्षात भगवान का रूप, पंडित नहीं ’ब्राह्मण’ लिखना चाहिए

उन्होंने किताब में लिखा कि जब-जब सड़क पर चोटी-जनेऊधारी नंगे पांव ब्राह्मण निकलता है तो वह साक्षात भगवान का रूप होता है। जिन्होंने ब्राह्मण योनी में जन्म लिया है, उसे अपने नाम के आगे अनिवार्य रूप से ’ब्राह्मण’ लिखना चाहिए, पंडित नहीं। ब्राह्मणों का इतिहास गौरवान्वित करने वाला है।

ब्राह्मणों के आगे अडाणी, अंबानी, टाटा या बिड़ला कुछ नहीं

आईएएस नियाज खान का मानना है कि ब्राह्मणों ने इस देश के लिए बहुत कुछ किया है। चोटी-घोती पहने जनेऊधारी गरीब ब्राह्मण के आगे अडाणी, अंबानी, टाटा या बिड़ला कुछ भी नहीं हैं। ब्राह्मण समाज का 3000 साल का शानदार इतिहास रहा है। उनका कहना है कि एशिया, अफ्रीका और दक्षिण अमेरिका में ब्राह्मणों से ज्यादा कोई बुद्धिमान नहीं है। लेकिन ब्राह्मणों की पहचान भारत तक सीमित रह गई है, जबकि इनके वेदों को पूरे विश्व में पहुंचना था।

ऐसी है कहानी

नियाज खान ने कहा कि किताब कौटिल्य से प्रभावित है। मुख्य नायक व किरदार जूनियर कौटिल्य है, जो अमेरिका की एक बड़ी कंपनी का सीईओ है। वह चाणक्य की बायोग्राफी पढ़ने के बाद सब कुछ त्याग देता है और साधारण कपड़ों में पूरे भारत में घूमता है, ताकि ब्राह्मणों को जगाया जाए।

इस्लामिक चरमपंथियों और अबू सलेम पर भी लिखी किताब

उन्होंने इराक में यजीदियों पर नई किताब लिखी है- बी रेडी टू डाई। इसमें उन्होंने बताया है कि नॉर्थ इराक के यजीदी हिंदुओं का ही रूप हैं। वे भी हिंदुओं की तरह सूर्य और अग्नि के उपासक हैं। इस्लामिक चरमपंथियों ने उनका जमकर कत्लेआम किया है। नियाज खान ने पहली बार गैंगस्टर अबू सलेम पर किताब लिखकर चर्चा में आए थे। 2022 में कश्मीर फाइल्स मूवी के विरोध में की गई टिप्प्णी के चलते वे घिर गए थे। नियाज खान अब तक 7 किताब लिख चुके हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments