Homeताजा ख़बरछत्तीसगढ़ : अद्भुत, अलौकिक रही भगवान भोलेनाथ की बारात

छत्तीसगढ़ : अद्भुत, अलौकिक रही भगवान भोलेनाथ की बारात

  • अघोरियों ने भस्म लेकर किया तांडव, भोलेनाथ का हुआ विवाह, देखने पहुंचे 60 हजार से ज्यादा लोग
  • भस्म के साथ तांडव किया तो पूरा शहर शिवजी की भक्ति में डूबा रहा

रायपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में रामनवमी का आयोजन अद्भुत रहा। इस अवसर पर भगवान भोलेनाथ की बारात निकली। नंदी पर सवार होकर शिवजी माता पार्वती से विवाह करने पहुंचे। गले में सांप और कंकाल लिए अघोरी बाराती बने। भस्म के साथ तांडव किया तो पूरा शहर शिवजी की भक्ति में डूबा रहा। बनारस से पहुंचे मशान मनमौजी ग्रुप ने भगवान भोलेनाथ के विवाह की झलक दिखाई। बस्तर में पहली बार इस तरह का अयोजन किया गया, जो अपने आप में आकर्षण का केंद्र था। भगवान भोलेनाथ का विवाह देखने के लिए करीब 60 हजार से ज्यादा भक्तों की भीड़ उमड़ी।

रामदरबार से शिवजी की झांकी निकाली

बनारस से आए मशान मनमौजी ग्रुप ने मां दंतेश्वरी मंदिर के पास स्थित रामदरबार से शिवजी की झांकी निकाली। इस झांकी में शिवजी का विवाह, माता पार्वती का सती होना, शिवजी का क्रोध दिखाया गया। भोलेनाथ और माता पार्वती का स्वरुप धारण किए युवक-युवती आकर्षण का केंद्र रहे। अघोरी सांप के फन को अपनी जीभ से छूते और मुंह में डालकर करतब दिखा रहे थे। यह देखकर लोग भी हैरान रह गए। बनारस से आए मशान मनमौजी ग्रुप के सदस्य 10 साल से शिव अघोरी की झांकी, शिव विवाह का प्रदर्शन कर रहे हैं। वे देश के अलग-अलग शहरों में जाते हैं। जगदलपुर पहली बार आए हैं। इस दौरान करीब 2 से 3 घंटे तक अलग-अलग तरह का प्रदर्शन किया गया।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments