Homeताजा ख़बरछत्तीसगढ़ : साध्वी प्राची के बिगड़े बोल, राहुल गांधी को कहा मंदबुद्धि...

छत्तीसगढ़ : साध्वी प्राची के बिगड़े बोल, राहुल गांधी को कहा मंदबुद्धि बच्चा

रायपुर में साध्वी प्राची ने कहा-दूसरे धर्म में शादी करने वाले पछताते हैं, हिंदू संस्कारों से रुकेगा लव जिहाद
रायपुर। रायपुर में हो रही धर्मसभा में देशभर से संत आए हुए हैं। अपने बयानों की वजह से विवादों में रहने वालीं साध्वी प्राची ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को मंदबुद्धि कह दिया है। उन्होंने राजधानी में हुई धर्मसभा में कहा कि देश में बढ़ रहे लव जिहाद को हिंदू संस्कारों और संस्कृति से ही रोका जा सकता है। युवा वर्ग को भारतीय संस्कृति से परिचित कराना होगा। उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी के पूजा-पाठ कर संतों से मिलने-जुलने पर कहा कि राहुल मंदबुद्धि बच्चा है। उसके बारे में ज्यादा बात ना करो यही अच्छा है।
भारत बंटवारे के बाद से हिंदू राष्ट्र
साध्वी प्राची ने कहा कि आजादी के बाद धर्म के आधार पर ही हिंदुस्तान का बंटवारा हुआ था। उन्हें पाकिस्तान मिल गया तो हमारा देश भारत हिंदू राष्ट्र है या नहीं। भारत हिंदू राष्ट्र था, है और रहेगा। इसे कोई ताकत बदल नहीं सकती। उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ करते हुए कहा कि आज हर राज्य एक ऐसा ही योगी चाह रहा है। उन्होंने कहा कि अखंड भारत घोषित करने और हिंदू राष्ट्र के संकल्प के साथ हम लौट रहे हैं। यह जल्द घोषित हो ऐसी हमारी कामना है।
सीएम ने कहा था-केंद्र सरकार से करो मांग
रायपुर में हुई इस धर्मसभा का आयोजन विश्व हिंदू परिषद ने किया था। एक महीने पहले प्रदेश के चार अलग-अलग इलाकों से संतों ने पदयात्राएं शुरू की थीं। दलित और पिछड़े लोगों के साथ संतों ने बैठकर भोजन किया सत्संग किया और हिंदू जागरण का प्रचार प्रसार किया। यात्रा का समापन रायपुर में धर्म सभा के रूप में किया गया। यहां हिंदू राष्ट्र बनाने और धर्मांतरण रोकने का संकल्प भी लिया गया। हालांकि उनकी इस मांग पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का कहना है कि आयोजकों को यह मांग केंद्र की मोदी सरकार से करना चाहिए। क्योंकि यह फैसला तो केंद्र सरकार ही ले सकती है। उन्होंने कहा कि धर्म के नाम पर राजनीति नहीं होना चाहिए।
धर्मांतरण करने वालों जल्द होगी घर वापसी
साध्वी प्राची ने कहा कि कुछ लोग भ्रम जाल में फंसकर लालच में आकर धर्मांतरण कर लेते हैं। उन्हें वापस हिंदू धर्म में लाने का काम किया जा रहा है। जल्द ही ऐसे लोगों की घर वापसी होगी। उन्होंने कहा कि विश्व हिंदू परिषद यह काम करता आ रहा है। साध्वी ने कहा कि लव जिहाद के चक्कर में आकर ऐसा करने वाले फिर पछताते हैं। उन्होंने श्रद्धा मर्डर केस का जिक्र करते हुए कहा कि श्रद्धा मिली थी न  35 टुकड़ों में।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments