Homeजबलपुरसंस्कारधानी में छठ का पर्व आस्था व धूमधाम से मनाया गया

संस्कारधानी में छठ का पर्व आस्था व धूमधाम से मनाया गया

जबलपुर। संस्कारधानी जबलपुर में छठ का पर्व पूर्ण आस्था एवं धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं में अति उत्साह रहा। दीपावली के 7वें दिन छठ मैया की पूजा डूबते सूर्य को अध्र्य देकर होती है व सुख, समृद्धि की मंगलमय कामना की जाती है। महिलाओं में इसके प्रति उत्साह का आलम ये था कि कई जगह क्षेत्र की महिलाओं ने घर में ही कुंड बनाकर सामूहिक रूप से छठ पर्व मनाया व सूर्य को अध्र्य अर्पित किया। मां नर्मदा के तट पर उत्साह का माहौल दिखाई दिया। सूर्य को अध्र्य देने के पश्चात रात को आकर्षक नृत्य व गायन का आयोजन भी किया गया। जबलपुर सांसद राकेश सिंह, भाजपा विधायक अशोक रोहाणी व नगर निगम अध्यक्ष रिंकू विज़ ने कार्यक्रम का आनंद लिया और श्रद्धालुओं से मिलकर सुविधाओं को भी सुनिश्चित किया। उन्होंने हिट वॉइस न्यूज के माध्यम से समस्त नगरवासियों को छठ पर्व की शुभकामनाएं दीं।
इधर, गुजरात में बड़ा हादसा, नदी में गिरा पुल, समाए 130 से ज्यादा लोग
गुजरात के मोरबी में बड़ा हादसा हो गया। मच्छु नदी पर बने केबल सस्पेंसन पुल को 5 दिन पहले खोला था। गुजराती नववर्ष पर 500 लोग जमा थे। भीड़ की वजह से देखते ही देखते पुल नदी में गिर गया। इस हादसे में 130 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। यह पुल 140 साल पुराना और ओरेवा ग्रुप के पास था मेंटनेंस का काम था।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments