युवा कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता पं रविंद्र गौतम के नेतृत्व में स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती मनाई
जबलपुर। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी ने आधुनिक भारत के निर्माण में अपना अहम योगदान प्रदान किया और भारत के अंदर कंप्यूटर क्रांति के माध्यम से भारत के युवाओं को मजबूती प्रदान करते हुए पूरे विश्व में भारत की एक अलग पहचान कराई। भारत के साथ-साथ अन्य पड़ोसी देशों को आतंकवाद से मुक्ति दिलाने के लिए राजीव जी संकल्पित होकर लड़ते-लड़ते आतंकवादियों के नापाक हमले का शिकार होकर इस देश के लिए शहीद हो गए। उनके अदम्य साहस अतुल्यानी योग दान को भारत के नागरिक हमेशा याद करेंगे। यह कहना है मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता रविंद्र गौतम का। प्रदेश प्रवक्ता पं रविंद्र गौतम के नेतृत्व में विक्टोरिया अस्पताल में कांग्रेस युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ क्षेत्र के विधायक विनय सक्सेना एवं पूर्व नगर अध्यक्ष दिनेश यादव की विशेष उपस्थिति में पीडि़त मरीजों के लिए फलों का वितरण कर स्वर्गीय राजीव जी को याद कर नमन किया एवं उनके चित्र पर अस्पताल परिसर में श्रद्धांजलि अर्पित की।
आज के कार्यक्रम में पूर्व सेवादल अध्यक्ष झल्ले लाल जैन, प्रदेश उपाध्यक्ष बलविंदर मान, एमआईसी सदस्य अमरीश मिश्रा, गुड्डू नबी पार्षद अख्तर अंसारी पूर्व पार्षद पंकज पांडे पूर्व पार्षद अभिषेक यादव प्रदेश सचिव शोभा उपाध्याय गीता पांडे पिछड़ा कांग्रेस अध्यक्ष पंकज पटेल संगीता शराफ रूबीना बग्गन युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव आसिफ कुरेशी कपिल भोजक अचल नाथ चौधरी प्रशांत चौरसिया संजय सोनी देवांश पटेरिया आदेश चौबे अतुल सोनी ममतल भाई कपिल शर्मा शरद विश्वकर्मा श्याम सोलंकी आशीष बारी लतीफ अंसारी पिंटू श्रीवास्तव मजहर उस्मानी जितेंद्र दुबे मनोज सोनी सोनू यादव विक्रम तिवारी अजय मिश्रा निहाल पांडे नारायण पांडे मनोज सिंह राजपूत एवं अन्य उपस्थित रहे।