Homeताजा ख़बरइंदौर आईं बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने पूछा फैंस से सवाल, तो...

इंदौर आईं बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने पूछा फैंस से सवाल, तो यह मिला जवाब

  • श्रद्धा कपूर को देखने रही लोगों की भारी भीड़, मॉल में फैंस से हुई रूबरू किए सवाल जवाब
  • ’तू झूठी मैं मक्कार’ के प्रमोशन के लिए इंदौर पहुंची श्रद्धा, रणवीर कपूर हैं फिल्म के हीरो

इंदौर। अभिनेत्री श्रद्धा कपूर अपनी नई फि‍ल्‍म के प्रमोशन के लिए इंदौर आई। श्रद्धा कपूर ने इस दौरान शहर के एक मॉल में अपने प्रशंसकों से बातचीत की। बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर अपनी फिल्म ’तू झूठी मैं मक्कार’ के प्रमोशन के लिए इंदौर पहुंचीं। इस फिल्म में उनके अपोजिट रणवीर कपूर हैं। मॉल में श्रद्धा कपूर ने फैंस से पूछा कि किस-किस को पता है कि उसका बॉयफ्रेंड मक्कार है और किस-किस को लगता है कि उसकी गर्लफ्रेंड झूठी है। बस फिर क्या मॉल में आवाजें गूंजने लगीं। उन्होंने लोगों के हाथ खड़े कराए तो ज्यादातर ने कह दिया कि उनकी गर्लफ्रेंड झूठी है।

अभिनेता रणबीर कपूर की भी खूब चर्चा हो रही

उल्‍लेखनीय है कि श्रद्धा कपूर और रणबीर कपूर की नई फि‍ल्‍म तू झूठी मैं मक्‍कार का ट्रेलर पिछले दिनों लांच हुआ है। एक कार्यक्रम में दोनों कलाकार पिछले दिनों मीडिया से भी रूबरू हो चुके हैं। इस फि‍ल्‍म के रिलीज होने से पहले ही चर्चाओं का दौर आरंभ हो गया है। इस फि‍ल्‍म के साथ ही अभिनेता रणबीर कपूर की भी खूब चर्चा हो रही है।

रणबीर कपूर ने कहा-यह उनकी बायोपिक नहीं

लव रंजन के निर्देशन में बनी इस फि‍ल्‍म का गाना- प्‍यार होता तो कई बार भी रिलीज हो चुका है। इसके बाद प्रशंसकों ने इसे उनकी बायोपिक बताया है, लेकिन रणबीर कपूर ने कहा कि यह उनकी बायोपिक नहीं है। उन्‍होंने इस दौरान फ‍लि्‍म को लेकर और भी बातें कही हैं। रणबीर कपूर ने एक बार फ‍रि साफ कर दिया है कि यह फ‍लि्‍म उनके जीवन पर आधारित नहीं है। यह फिल्‍म आठ मार्च हो रिलीज होनी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments