HomeजबलपुरBJP ने बताया कि इस दर्शन में छिपा दुनिया की कई समस्याओं...

BJP ने बताया कि इस दर्शन में छिपा दुनिया की कई समस्याओं का समाधान

  • व्यक्ति के एकांगी विकास की बात करते हैं समाजवाद, साम्यवाद और पूंजीवाद
  • पं दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर भाजपा ने सभी 954 बूथो में किये पुष्पांजलि कार्यक्रम

जबलपुर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय का संपूर्ण जीवन सर्वजन हिताय-सर्वजन सुखाय के सिद्धांत पर आधारित रहा है। उनका एकात्म मानववाद का दर्शन भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया की कई समस्याओं का समाधान देने में सक्षम है। यह बात भाजपा के प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन ने एकात्म मानववाद के प्रेणता , जनसंघ के संस्थापक सदस्य पं दीनदयाल उपाध्याय जी की 55वीं पुण्यतिथि पर कही। एकात्म मानववाद के प्रेणता, जनसंघ के संस्थापक सदस्य पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की 55वीं पुण्यतिथि पर भारतीय जनता पार्टी जबलपुर महानगर द्वारा दीनदयाल चौक स्थित दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसी के साथ महानगर के सभी 954 बूथों ने पुष्पांजलि अर्पित की गई।

समर्पण दिवस के रूप में दिन को मनाती है भाजपा

विधायक अशोक रोहाणी ने कहा पंडित दीनदयाल उपाध्याय का मानना था कि समाजवाद, साम्यवाद और पूंजीवाद व्यक्ति के एकांगी विकास की बात करते हैं, जबकि व्यक्ति की समग्र जरूरतों का मूल्यांकन किए बिना कोई भी विचार भारत के विकास के अनुकूल नहीं होगा। आज उनकी पुण्यतिथि पर हम नमन करते हैं। भाजपा प्रदेश मंत्री आशीष दुबे ने इस अवसर पर कहा कि अंत्योदय विचार दर्शन को देने वाले हमारे प्रेरणास्रोत पं दीनदयाल जी की पुण्यतिथि को भारतीय जनता पार्टी बूथ स्तर पर समर्पण दिवस के रूप में दिन को मनाती है। आज हमने सभी बूथों में पुष्पांजलि कार्यक्रम किये और उनके कृतित्व को याद किया। पूर्व मंत्री शरद जैन, अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कैलाश जाटव, पूर्व महापौर सदानंद गोडबोले, नगर निगम अध्यक्ष रिंकू विज, नेता प्रतिपक्ष कमलेश अग्रवाल नगर महामंत्री पंकज दुबे, रत्नेश सोनकर, रजनीश यादव, अश्वनी परांजपे, प्रशांत तिवारी गोलू, अरविंद पाठक, कमलेश अग्रवाल, राजेश मिश्रा, अभय सिंह ठाकुर, कैलाश साहू, रंजीत पटेल अमित साहू, श्रीराम शुक्ला, पवन तिवारी, रविन्द्र पचौरी, सीमा सिंह, मेघा पवार, अर्चना सिंह, श्रीकान्त साहू सहित पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments