Homeताजा ख़बरBJP MP रवि किशन बने ओशो, सिक्रेट्स ऑफ लव’ फिल्म में नए...

BJP MP रवि किशन बने ओशो, सिक्रेट्स ऑफ लव’ फिल्म में नए अवतार में नजर आएंगे

  • आशो के संभोग से समाधि वाले विवाद और ओशो की मर्डर मिस्ट्री पर भी फोकस है
  • ओशो सुबह जो मेडिटेशन करवाते थे, उसमें फोकस रहता था कि शरीर पर जितने कम वस्त्र रहें, उतना अच्छा है

मुंबई। भोजपुरी सुपर स्टार रवि किशन को कौन नहीं जानता। वे बॉलीवुड में भी कई फिल्मों में काम कर चुके हैं। इसके साथ ही वे भाजपा के सांसद भी हैं। इसके बाद भी वे फिल्मों और सीरियलों से जुड़ाव रखे हैं। अब सुनने में आया है कि वे ओशो की भूमिका निभाते नजर आएंगे। बताया जाता है कि रवि किशन ओशो पर बनी फिल्म सेक्रेट्स ऑफ लव में नजर आएंगे। सफेद दाढ़ी और सिर पर साफा बांधे हुए रवि किशन ओशो की तरह नजर आ रहे हैं। यह फिल्म है रितेश एस कुमार की।
ओशो की बायोपिक है सिक्रेट्स ऑफ लव
दो घंटे 10 मिनट की फिल्म ’सिक्रेट्स ऑफ लव’ एमएसवी प्लेयर पर रिलीज हो गई है। ओशो की बायोपिक में उनके बचपन से लेकर मृत्यु तक की कहानी है। रवि किशन ने प्रौढ़ ओशो की भूमिका निभाई है, जबकि ओशो के बचपन की भूमिका अन्य कलाकारों ने निभायी है।
ओशो की मर्डर मिस्ट्री भी है फिल्म में
इसे विवादित फिल्म इसलिए माना जा रहा है क्योंकि इसमें आशो के संभोग से समाधि वाले विवाद पर फोकस है, साथ ही ओशो की मर्डर मिस्ट्री पर भी फोकस है। ओशो सुबह के समय जो मेडिटेशन करवाते थे, उसमें फोकस रहता था कि शरीर पर जितने कम वस्त्र रहें, उतना अच्छा है। फिल्म में इस पर भी फोकस है। वासना आदि विषयों पर फोकस किया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments