Homeताजा ख़बरनार्थ-ईस्ट के रण में BJP को बढ़त, नगालैंड-त्रिपुरा में बहुमत के करीब,...

नार्थ-ईस्ट के रण में BJP को बढ़त, नगालैंड-त्रिपुरा में बहुमत के करीब, कांग्रेस साफ

तीन राज्यों के चुनाव नतीजे, दो राज्यों के रुझानों में भाजपा आगे, कांग्रेस तीनों राज्यों में मुकाबले में भी नहीं

नई दिल्ली। नार्थ-ईस्ट से गुरूवार को बीजेपी के लिए अच्छी खबर आई है। यहां हुए विधानसभा चुनाव में वह दो राज्यों में बहुमत के करीब-करीब पहुंच चुकी है। जबकि एक राज्य में एनपीपी सबसे बड़ी पार्टी बनने की ओर है। हालांकि तीनों राज्यों में कांग्रेस कहीं मुकाबले में नजर नहीं आई। इन राज्यों में प्रधानमंत्री मोदी सहित अमित शाह और जेपी नड्डा ने पूरा जोर लगाया था। कांग्रेस से राहुल गांधी इन राज्यों में भारत जोड़ो यात्रा पर गए, लेकिन इसका ज्यादा असर चुनावों में नहीं हुआ और पार्टी दूर-दूर तक कहीं नजर नहीं आ रही है। तीनों राज्यों की सभी सीटों के रुझान आ गए हैं। नगालैंड और त्रिपुरा में भाजपा को बहुमत मिलता दिख रहा है तो मेघालय में एनपीपी सबसे बड़ी पार्टी बनने की ओर है।
नगालैंड में कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला
नगालैंड में भाजपा गठबंधन को 41 सीट और त्रिपुरा में 30 सीटों पर बढ़त मिलती दिख रही है। मेघालय में एनपीपी 24 सीटों पर आगे है और सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर रही है। भाजपा यहां 5 सीटों तक सिमटती दिखाई दे रही है। त्रिपुरा में सीपीआईएम और कांग्रेस के गठबंधन को 16 सीटें मिलती दिख रही हैं। वहीं मेघालय में कांग्रेस-बीजेपी को 6-6 और टीएमसी को 5 सीटें मिलती दिख रही हैं। नगालैंड में तो कांग्रेस का रूझानों में खाता भी नहीं खुला है। इसी बीच त्रिपुरा में राजनीति उठापटक भी शुरू हो चुकी है। प्रद्योत देबबर्मा की त्रिपुरा मोथा पार्टी ने भाजपा का समर्थन करने का एलान किया है। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा जनजातियों के लिए मजबूती से हमारे साथ खड़ी होगी तो उसे समर्थन देंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments