Homeताजा ख़बरBJP अपनी वल्दियत बदल सकती है, हम नहीं बदल सकते : दिग्विजय...

BJP अपनी वल्दियत बदल सकती है, हम नहीं बदल सकते : दिग्विजय सिंह

  • पूर्व सीएम बोले-वरुण और मेनका गांधी से कभी नहीं पूछा नेहरू जी के बारे में उन्होंने क्यों नहीं रखा
  • जिस प्रकार की भाषा का उपयोग मोदी जी कर रहे हैं, उसके खिलाफ विशेषाधिकार हनन का मामला तो बनता है

गुना। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने भाजपा पर बड़ा हमला बोला है। गुना में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि भाजपा अपनी वल्दियत बदल सकती है। हम अपनी वल्दियत नहीं बदल सकते। वरुण गांधी भाजपा के हैं, मेनका गांधी भाजपा की हैं, उनसे कभी नहीं पूछा कि नेहरू जी के बारे में उन्होंने क्यों नहीं रखा। अगर राहुल गांधी अपने नाम के आगे राहुल नेहरू कहते, तो ये (भाजपा) कहते कि अपनी वल्दियत बदल रहे हैं। जिस प्रकार की भाषा का उपयोग मोदी जी कर रहे हैं, उसके खिलाफ विशेषाधिकार हनन का मामला तो बनता है। इसलिए प्रिविलेज मोशन लाया गया है।
पूर्व मंत्री भी बोल चुके हमला
पूर्व मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा ने कहा, खुद के प्रदेश में शिवराज की चल नहीं रही। एसपी, कलेक्टर सुन नहीं रहे। 25 हजार घोषणाएं कर दीं, अधिकारी पूरा करने को तैयार नहीं हैं। अपनी कलाकारी दिखाने कर्नाटक गए। राहुल गांधी पर इस तरह का सवाल उठाने से पहले अपने परिवार पर और राहुल गांधी के परिवार को देख लो। राहुल गांधी उस परिवार का व्यक्ति है, जिसने आजादी की लड़ाई लड़ी और आजादी के आंदोलन के बाद उनकी दादी की हत्या हो जाती है। पिता की हत्या भी। देश की एकता और अखंडता के लिए जिस परिवार ने अपना सब कुछ कुर्बान कर दिया। उस परिवार पर प्रश्न उठाने से पहले सोचना चाहिए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments