Homeजबलपुर2 अप्रैल को बड़ा आयोजन... विश्व कीर्तिमान बनाने दौड़ेगा जबलपुर..!

2 अप्रैल को बड़ा आयोजन… विश्व कीर्तिमान बनाने दौड़ेगा जबलपुर..!

  • जबलपुर सहित देश के 65 महानगरों में एक साथ अहिंसा रन का आयोजन किया जा रहा
  • गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड एवं अन्य वर्ल्ड रिकॉर्ड बुक में दर्ज की जाएगी उपलब्धि, जबलपुर की सहभागिता महत्वपूर्ण होगी
  • महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने कहा-यह अहिंसा रन भगवान महावीर के सिद्धांतों को प्रचारित करेगी

जबलपुर। 2 अप्रैल को जबलपुर विश्व कीर्तिमान बनाने के लिए दौड़ेगा। यही नहीं जबलपुर सहित देश के 65 महानगरों में एक साथ यह आयोजन होगा। दरअसल भगवान महावीर के सिद्धांतों को प्रचारित करने के लिए अहिंसा रन का आयोजन किया जा रहा है। अहिंसा रन गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड एवं अन्य वर्ल्ड रिकॉर्ड बुक में दर्ज की जाएगी जिसमें जबलपुर की सहभागिता महत्वपूर्ण होगी। जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन की इस अहिंसा रन की प्रारंभिक तैयारियों को महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने प्रारंभ किया और इसे सफल बनाने के लिए शहरवासियों से आह्वान भी किया।
स्वच्छता में जबलपुर में नंबर वन बनाने की प्रेरणा लेंगे : अन्नू
महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने कहा कि यह अहिंसा रन भगवान महावीर के सिद्धांतों को प्रचारित करेगी। आज की दुनिया में अहिंसा ही सबसे महत्वपूर्ण है जिससे दुनिया में शांति और सद्भाव बढ़ेगा। महापौर ने कहा कि जबलपुर के सभी निवासी इस दौड़ में शामिल होंगे। हम स्वच्छता में जबलपुर में नंबर वन बनाने की प्रेरणा के लिए भी इसे आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस अहिंसा एवं स्वच्छता रन में बड़ी संख्या में महिला, पुरुष युवाओं व ट्रासजेंडर का योगदान होगा, जो अपने आप में रिकॉर्ड दर्ज कराएगा ।
सुबह 6 बजे शुरू होगी दौड़
जोनल चेयरमैन चौधरी सुबोध जैन ने बताया कि अहिंसा में विश्वास रखने वाला हर व्यक्ति 2 अप्रैल को प्रातः 6 बजे इस दौड़ में शामिल होगा। जबलपुर चैप्टर के अध्यक्ष राजेश जैन जैनु व सचिव राहुल बड़कुल ने रन की तैयारियों के विषय में महापौर को अवगत कराया। महिला विंग की अध्यक्ष प्रीति जैन, विनीता बड़कुल व मुक्ता जैन ने प्रचार सामग्री का विमोचन महापौर से कराया। डॉ विमल जैन, रंजनीत जैन, मनीष कौशल, पवन जैन, पिंकी जैन, भानु जैन, संजीव चौधरी, जयेशगाला, संजय जैन, प्रदुमन सिंघाई, प्रभा जयंत, प्रभात जैन, शैलेश जैन, प्रवीण सिंघई, शिखा स्वाति, प्रतिभा, ममता सिंघई यूथ विंग के अध्यक्ष अंकित जैन, सीए मयंक सिंघई भी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments