चुनावी साल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की बड़ी घोषणा, 15 अगस्त को जिला मुख्यालय पर झण्डा फहराया जायेगा
रीवा। चुनावी साल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक बड़ी घोषणा कर दी है। रीवा आए मुख्यमंत्री ने यह सौगात विंध्य अंचल को दी है। रीवा जिले की तहसील मऊगंज अब मध्य प्रदेश का 53वां जिला बनेगा। सीएम शिवराज ने मऊगंज को जिला बनाने की घोषणा कर दी है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ऐलान किया कि रीवा जिले से अलग होकर मऊंगज मध्य प्रदेश का 53वां जिला बनेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘मेरे भाइयों-बहनों, आज से मऊगंज को जिला बनाने की प्रक्रिया आरंभ हो जायेगी और 15 अगस्त को इस जिला मुख्यालय पर झंडा फहराया जायेगा। आप सभी को बहुत-बहुत बधाई, शुभकामनाएं।’ बता दें कि मऊगंज को लंबे समय से जिला बनाने की मांग उठ रही थी। मऊगंज जिले में हनुमना, मऊगंज और नईगढ़ी तहसील शामिल रहेंगी। इसमें दो विधानसभा क्षेत्र मऊगंज और देवतालाब विधानसभा शामिल रहेंगी। अभी तक यह दोनों विधानसभा और तीनों तहसीलें रीवा जिले में आती थीं।
738 करोड़ के कार्यों का किया भूमिपूजन
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रीवा के 738 करोड़ के 34 कार्यों का भूमिपूजन व मऊगंज में 73.56 करोड़ की लागत के 10 कार्यों का लोकार्पण किया। वर्चुअल माध्यम से संबल योजना के प्रदेशभर के 27310 हितग्राहियों को 605 करोड़ रुपए की सहायता राशि सिंगल क्लिक से भेजी।
सिहोरा का नंबर कब आएगा..!
जबलपुर के सिहोरा को भी जिला बनाने की मांग वर्ष 2003 से की जा रही है। एक बार घोषणा भी हुई और नोटिफिकेशन भी जारी हुआ, लेकिन फिर ऐसी राजनीति हुई कि आज तक सिहोरा जिला नहीं बन पाया। यहां के लोगों ने भी चुनाव के पहले संघर्ष तेज कर दिया है। कई महीनों से यहां अनशन और जनजागरण किया जा रहा है। एक बार यहां के लोग विधायक नंदनी मरावी के साथ सीएम से भी मिल चुके हैं। जब मउगंज जिला बनने वाला है, तो जाहिर यहां भी मांग तेजी से उठेगी। चुनावी मौसम में हो सकता है कि सिहोरा भी जिला बन जाए।
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.
CM का बड़ा ऐलान, मध्य प्रदेश का 53वां जिला बनेगा “मऊगंज”
RELATED ARTICLES