Homeताजा ख़बरमेयर दिल्ली में बनीं, जश्न MP में मना, AAP को नजर आ...

मेयर दिल्ली में बनीं, जश्न MP में मना, AAP को नजर आ रहा मौका

आप ने मनाया जश्न, कहा-80 दिनों तक दिल्ली में महापौर नहीं बनने दिया
भोपाल। दिल्ली में आप की नेता शैली ओबेरॉय मेयर चुन ली गई हैं। इसी के साथ एमसीडी में चला आ रहा भाजपा का वर्चस्व भी खत्म हो गया है। अब भाजपा की हालत वहां नंबर 2 हो गई है। कांग्रेस तो पूरी तरह खत्म है ही। दिल्ली में मेयर बनने के अपने मायने हैं। यह एक तरह का संदेश है कि काम करोगे तो राज करोगे। यानि कि जनता को सिर्फ बातों से नहीं बहलाया जा सकता। काम ही बोलता है। बहरहाल आप ने दिल्ली की जंग जीत ली है और यहां मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी हैं। ऐसे में भाजपा को लिए यह परेशानी का सबब है। लेकिन आप के लिए तो यह मौका ही मौका है। अब आप की नजरें मप्र-छत्तीसगढ़ समेत उन राज्यों में हैं, जहां कि विधानसभा के चुनाव होने हैं। दिल्ली में मेयर बनते ही मप्र में भी जश्न मना और कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर मिठाइयां भी बांटीं
भाजपा को दिल्ली में मुंह की खानी पड़ी
आप के पूर्व प्रदेश संगठन मंत्री डॉक्टर मुकेश जयसवाल की उपस्थिति में जबलपुर इकाई ने मालवीय चौक पर मिष्ठान्न वितरण कर जश्न मनाया। डॉ मुकेश जायसवाल ने कहा देश की जनता के सामने गुंडों का चेहरा सामने आ गया है। भाजपा की केंद्र सरकार और दिल्ली के उपराज्यपाल ने दिल्ली नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी को पूर्ण बहुमत मिलने के बाद भी 80 दिनों तक दिल्ली में महापौर नहीं बनने दिया। खरीद फरोख्त की राजनीति करने वाली भाजपा को दिल्ली में मुंह की खानी पड़ी। उन्होंने कहा कि आप का एक भी पार्षद नहीं बिका। दिल्ली के उपराज्यपाल ने संविधानिक पद का दुरुपयोग करते हुए संविधान का मजाक उड़ाया। आम आदमी पार्टी घोषित महापौर की उम्मीदवार शैली ओबरॉय ने देश के सर्वोच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया और उच्च न्यायालय से भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार और उपराज्यपाल को जोरदार तमाचा पड़ा। मनोनीत पार्षदों को मतदान करने का कोई अधिकार नहीं है।
डॉ जायसवाल ने कहा भाजपा सत्ता के लालच में किस हद तक गिर गई दिल्ली नगर निगम चुनाव में सत्ता पाने के लिए तमाम हथकंडे अपनाते हुए नगर निगम सदन में खुली गुंडागर्दी की। आम आदमी पार्टी देश के सर्वोच्च न्यायालय के आभार प्रकट करते हैं। दिल्ली नगर निगम में एक ईमानदार महापौर मिल गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments