Homeजबलपुरविजिबिलिटी बेहद कम होने से दिल्ली से जबलपुर आने वाली फ्लाइट बनारस...

विजिबिलिटी बेहद कम होने से दिल्ली से जबलपुर आने वाली फ्लाइट बनारस डायवर्ट

Jabalpur : दिल्ली से जबलपुर जा रही फ्लाइट मौसम खराब मौसम के कारण जबलपुर एयरपोर्ट पर विमान लैंड नहीं कर सका। लिहाजा विमान बनारस के लिए रवाना हो गया। 5 घंटे बाद जब मौसम साफ हुआ तो विमान फिर जबलपुर में लैंड हुआ। इस दौरान मुंबई जाने वाले यात्रियों को भी जबलपुर एयरपोर्ट में काफी परेशान होना पड़ा

आपको बता दे की दिल्ली से जबलपुर के लिए स्पाइस जेट की फ्लाइट ने सुबह 10:15 बजे जबलपुर के लिए उड़ान भरी , विमान को करीब 11.30 बजे जबलपुर में लैंड करना था।लेकिन मौसम ख़राब होने की वजह से पायलट जबलपुर एयरपोर्ट में विमान को लैंड नहीं करा सका और विमान की बनारस में आपात लैंडिंग (emergency landing) करानी पड़ी
दरअसल पायलेट को रनवे पर विजिबिल्टी नहीं मिल रही थी। एटीसी से भी लैंडिंग क्लीयरेंस एटीसी से प्राप्त नहीं हुआ था, ऐसे में विमान ने तीन चक्कर लगाने के बाद बनारस की तरफ रूख कर लिया।। सभी 87 यात्रियों को बनारस एयरपोर्ट पर उतार दिया गया। काफी देर तक इंतजार करने के बाद आखिरकार विमान ने बनारस से उड़ान भरी और दोपहर 3.40 बजे जबलपुर एयरपोर्ट पहुंचा। मुंबई के यात्री को मुंबई के लिए उड़ान भरते समय विमान में बैठाया गया था, लेकिन विमान अंततः शाम 4 बजे मुंबई पहुंचा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments