Homeएमपी चुनाव 2023बड़नगर विधानसभा क्षेत्र निर्दलीय प्रत्याशी राजेन्द्र सिंह सोलंकी बना गले की हड्डी,...

बड़नगर विधानसभा क्षेत्र निर्दलीय प्रत्याशी राजेन्द्र सिंह सोलंकी बना गले की हड्डी, कांग्रेस का चुनावी समीकरण बिगड़ा

उज्जैन जिले की बड़नगर विधानसभा क्षेत्र में इस बार चुनाव में टिकट बंटवारे के बाद कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही पार्टी के लिए निर्दलीय प्रत्याशी राजेन्द्र सिंह सोलंकी ने इस सीट को फिलहाल गले की हड्डी बना दिया हैं।

इस सीट पर कांग्रेस पार्टी के ही नेता टिकट न मिलने से बागी हो गए और निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ने के लिए मैदान में उतर गए हैं। इस वजह से क्षेत्र का चुनावी समीकरण बदलता हुआ दिख रहा है।

इस वर्ष बड़नगर विधानसभा सीट पर छह प्रत्याशियों के बीच मुकाबला हो रहा है। यहां पर कांग्रेस के बागी नेता राजेंद्र सिंह सोलंकी ने अपनी ताकत दिखाते हुए कांग्रेस और बीजेपी दोनों को मुसीबत में डाल दिया है।

ये भी पढ़ें :- 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments