जबलपुर से चल रहे बयानों के तीर, कांग्रेस भाजपा पर तो भाजपा कांग्रेस पर हमलावर

गोविंद सिंह राजपूत बोले-कांग्रेस ने 50 साल तक सिर्फ वोट लिया, कैलाश विजयवर्गीय ने अकबर के सेनापति मानसिंह से की दिग्विजय की तुलना

जबलपुर। इन दिनों जबलपुर मप्र की राजनीति का केंद्र बना हुआ है। 15 नवंबर को यहां पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और कमलनाथ आए तो दूसरे दिन कैलाश विजयवर्गीय और मंत्री गोविंद सिंह राजपूत पहुंचे। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि मणिशंकर अय्यर, सलमान खुर्शीद सोनिया गांधी के इशारे पर कांग्रेस की विचारधारा को उजागर कर रहे हैं। कांग्रेस का यहीचरित्र रहा है। देश के बहुसंख्यक समाज की हमेशा आलोचना की निंदा की। हिंदू समाज की आतंकवादी संगठन से तुलना की उसकी निंदा करता हूं। आने वाले समय मे देश की जनता कांग्रेस को देगी जबाव। दिग्विजय सिंह के मुझ से अच्छा हिंदू साबित करने वाली चुनौती पर बोले कैलाश विजयवर्गीय-अकबर के सेनापति मानसिंह से की दिग्विजय सिंह की तुलना। उन्होंने कहा कि मानसिंह कहते थे कि वह सबसे बड़े हिंदू हैं और उन्होंने महाराणा प्रताप को चुनौती दी थी। उस वक्त समाज धोखे में आ गया था, लेकिन अब समाज धोखे में नहीं आएगा।
वहीं परिवहन मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत ने जबलपुर में कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भोपाल में मनाई गई भगवान बिरसा मुंडा की जयंती का संदेश पूरे विश्व में जाएगा। उन्होंने कांग्रेस विधायक संजय यादव के निवास जाकर बेटे विभु यादव को श्रद्धांजलि दी। प्रेस कान्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि 50 साल तक आदिवासियों से कांग्रेस ने वोट लिया लेकिन वोट लेने के बाद भी आदिवासियों को नहीं दी कोई सुविधा। कांग्रेस का घर निरंतर टूट रहा है। मध्य प्रदेश में पहली बार इतने विधायक कांग्रेस छोडक़र जा रहे हैं। कांग्रेस के टोलफ्री नम्बर जारी करने पर भी गोविंद सिंह राजपूत बोले,15 महीने चली कांग्रेस की सरकार के समय जारी करना था कांग्रेस को टोल फ्री नम्बर। भोपाल में हुए आदिवासी कार्यक्रम से उत्साहित दिखे गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि प्रदेश और देश में ज्यादातर भाजपा की होगी आदिवासी सीटें। आदिवासी कार्यक्रम को कांग्रेस ने बताया था शो जिस पर गोविंद सिंह ने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस के लोग आदिवासी समाज के साथ मजाक कर रहे हैं।

Hit Voice News Administrator
Sorry! The Author has not filled his profile.
×
Hit Voice News Administrator
Sorry! The Author has not filled his profile.
Latest Posts
  • PM ने वंदे भारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, बताया- 'गुलामी से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते भारत का प्रतीक'
  • लॉरेंस गैंग ने संजय राउत को दी धमकी, कहा-तू और सलमान फिक्स हैं, उड़ा देंगे
  • गर्मी आ गई.. भारी-भरकम बिजली बिल से बचना है तो करें ये उपाय.. जेब ढीली होने से बच जाएगी
instagram default popup image round
Follow Me
502k 100k 3 month ago
Share