विकास कार्यों के लिए साढ़े 7 करोड़ की राशि सरकार से कराई स्वीकृत

मुख्यमंत्री अधोसरंचना से होने वाले विकास कार्यो का निरीक्षण करने पहुंचे केन्ट विधायक अशोक रोहाणी
जबलपुर। केंट विधानसभा क्षेत्र के विधायक अशोक ईश्वरदास रोहाणी ने मुख्यमंत्री अधोसंरचना के अंतर्गत 7 करोड़ 50 लाख की राशि मध्यप्रदेश शासन से स्वीकृत कराई है। इसके अंतर्गत प्रथम चरण में 2 करोड़ रूपये की लागत से आर.सी.सी. नाले का निर्माण कराया जाएगा। केन्ट विधानसभा क्षेत्र के विधायक अशोक ईश्वरदास रोहाणी ने नगर निगम अध्यक्ष रिंकू विज के साथ क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि निर्मलचंद जैन वार्ड एवं दीवान आधार सिंह वार्ड में रोड एवं नाले का आर.सी.सी. निर्माण कार्य, महात्मा गांधी संस्थान से निर्मलचंद जैन वार्ड कंचनपुर को जोडऩे वाले मुख्य मार्ग पर किया जाएगा।
कोई विसंगति ना हो, निर्माण उच्च गुणवत्ता का हो
उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में 2 करोड़ की राशि से आर.सी.सी. नाले का निर्माण महात्मा गांधी संस्थान से सिध्देश्वर चौंक, कंचनपुर से प्रारंभ होने जा रहा है किसी भी प्रकार की कोई विसंगति ना हो निर्माण उच्च गुणवत्ता का हो उसको लेकर विधायक श्री रोहाणी एवं नगर निगम के अध्यक्ष रिंकु बिज ने नाले का निरीक्षण किया एवं नगर निगम के अधिकारियो को निर्देशित किया कि कार्य को जल्द प्रारंभ किया जाये। श्री रोहाणी ने बताया कि इन निर्माण कार्यो से उक्त दोनो वार्डो के अलावा अन्य आस पास के वार्डो में रहने वाले नागरिकों को भी इसका लाभ मिलेगा।
इस अवसर पर पार्षद बाबा श्रीवास्तव, गुल्लु दुबे, रिक्की यादव, डॉ. यादव, प्रसन्न उपाध्याय, आकाश रजक, उमा श्रीवास्तव, राजेन्द्र श्रीवास्तव, शत्रुघन शर्मा, शंकर गोटिया शीतल विश्वकर्मा, पंकज विश्वकर्मा, मनोज पुरोहित एवं नगर निगम जोन 7 के संभागीय अधिकारी अलोक शुक्ला, सब इंजीनियर पवन ठाकुर एवं स्वास्थ्य निरीक्षक विष्णुकांत दुबे उपस्थित थे।

Hit Voice News Administrator
Sorry! The Author has not filled his profile.
×
Hit Voice News Administrator
Sorry! The Author has not filled his profile.
Latest Posts
  • शादी के बाद सुधर गए विराट, ड्रिंक से कर ली तौबा... रातभर जागना भी छोड़ा
  • CM शिवराज ने तय की विकास की दिशा, दिए जरूरी दिशा निर्देश
  • CG : शहीद दिवस पर थिरके कदम... SP, BSF, कांग्रेस नेताओं समेत 300 लोगों को नोटिस
  • स्वास्थ्य, शिक्षा और जीवन स्तर उठाने के प्रयासों पर करें फोकस
instagram default popup image round
Follow Me
502k 100k 3 month ago
Share