Homeताजा ख़बरचैत्र नवरात्रि में पूजा के दौरान अपनाएं ये उपाय, मां दुर्गा की...

चैत्र नवरात्रि में पूजा के दौरान अपनाएं ये उपाय, मां दुर्गा की बरसेगी कृपा

जबलपुर। चैत्र नवरात्रि इस वर्ष 22 मार्च से शुरू हो रही है। हिंदू धर्म में सभी उपासक चैत्र नवरात्रि में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की विधि-विधान से पूजा करते हैं। कुछ लोग 9 दिन का व्रत रखते हैं तो कुछ लोग मनोकामना कलश समेत दुर्गा मंदिर में रोजाना जाकर मां की आराधना करते हैं। मां दुर्गा भी सभी भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं। वास्तु शास्त्र की मानें तो दिशाओं और घर में रखी वस्तुओं का खास महत्व होता है। कुछ उपायों से मातारानी जगतजननी को प्रसन्न किया जा सकता है। चैत्र नवरात्रि में वास्तु के कुछ विशेष उपाय करने से घर में सुख-समृद्धि आती है। चैत्र नवरात्रि में विशेष उपाय करने चाहिए जिससे घर से वास्तु दोष उपायों के लिए भी नवरात्रि का समय उत्तम माना जाता है। मान्यता है कि नवरात्रि में सच्चे मन से मां की आराधना करने से घर से नकारात्मक शक्तियां दूर होती हैं। चैत्र नवरात्रि में इन वास्तु उपायों का पालन करना चाहिए।

चैत्र नवरात्रि में करें ये विशेष उपाय

  • घर के मुख्य द्वार पर माता लक्ष्मी के चरण चिह्न लगाएं। इससे धन की वृद्धि होती है। इस उपाय से मां लक्ष्मी की कृपा आप पर सदैव बनी रहेगी।
  • ॐ का चिन्ह घर के मुख्य द्वार पर पूर्व या उत्तर दिशा में होता है। इससे सकारात्मकता का संचार होगा। नकारात्मक ऊर्जा दूर होगी और घर में सुख-समृद्धि बनी रहेगी।
  • पूजा स्थल में अखंड ज्योत दक्षिण-पूर्व दिशा की तरफ ही रखना चाहिए। ऐसा करने से घर के सदस्यों की सेहत उत्तम रहती है और वो हर क्षेत्र में सफलता हासिल करते हैं।
  • मां दुर्गा के लिए जब भी दीपक लगाएं तो तेल के अनुसार उसकी दिशा बनाएं। यदि आप घी का दीपक देवी के समक्ष लगाते हैं तो उसको दाहिने हाथ पर और तिल के तेल का दीपक बाएं हाथ की तरफ लगाना चाहिए। ऐसा करने से घर में बरकत होती है।
  • ऑफिस के मुख्य द्वार पर बर्तन में जल भरकर पूर्व या उत्तर दिशा में रखें। इसमें लाल और पीले फूल डालें। इससे करियर में सफलता मिलेगी। नौकरी और व्यवसाय की समस्या दूर होगी।
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments