Wednesday, May 31, 2023
HomeLatest NewsMP में AAP : केजरीवाल ने मांगा एक मौका, मान बोले-कांग्रेस चेंज...

MP में AAP : केजरीवाल ने मांगा एक मौका, मान बोले-कांग्रेस चेंज नहीं, एक्सचेंज हो गई

  • भोपाल से किया चुनाव का शंखनाद, कार्यकर्ताओं से बोले केजरीवाल-आई लव यू टू
  • केजरीवाल ने कहा कि उनकी पार्टी प्रदेश की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी
  • ईवीएम पर उठाए सवाल, कहा-वोट किसी को दो, सरकार बीजेपी की बनती है

भोपाल। प्रदेश में चुनाव से पहले सभी पार्टियों की हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस-भाजपा के बाद अब आम आदमी पार्टी ने भी चुनाव के लिए शंखनाद कर दिया है। आप ने मंगलवार को भेल दशहरा मैदान पर आयोजित सभा का आयोजन किया। सभा को संबोधित करने आप के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी पहुंचे। दोनों नेताओं ने भाजपा के साथ कांग्रेस को भी आड़े हाथों लिया।
काम करने के लिए 20 साल बहुत होते हैं : केजरीवाल
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कार्यकर्ताओं से कहा कि आई लव यू टू। केजरीवाल ने कहा कि मध्यप्रदेश में सरकार बेची और खरीदी जाती है। उन्होंने कहा कि काम करने के लिए 20 साल बहुत होते हैं। एक मौका ’आप’ को देकर देख लीजिए। अगर काम न करूं तो वोट मांगने नहीं आऊंगा। दिल्ली में मौका दिया था तो हमने बेहतर काम किया है। केजरीवाल ने कहा कि उनकी पार्टी प्रदेश की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। आजादी के बाद से अब ये हालत हो गई है कि वोट किसी को दो, सरकार बीजेपी की बनती है।
’हम दो हमारे दो’ के नारे पर चल रही भाजपा : भगवंत मान
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पीएम मोदी की ओर इशारा करते हुए कहा कि ‘बड़े साहब’ कहते हैं कि में रेल के डिब्बों के चाय बेचता था। अब ’बड़े साहब’ ने रेल ही बेच दी। रेल से लेकर तेल तक, सब बेच दिया। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि केंद्र सरकार ’हम दो हमारे दो’ के नारे पर चल रही है। ऊपर वाले दो यानी अडाणी और अंबानी।
कांग्रेस चेंज नहीं, एक्सचेंज हो गई, कांग्रेस सेल पर है : मान
पंजाब के सीएम मान ने कांग्रेस को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेस चेंज नहीं, एक्सचेंज हो गई है। कांग्रेस सेल पर है। उन्होंने कहा कि नीयत साफ हो, तो सब कुछ हो सकता है। पंजाब में हमने ये कर दिखाया है। हम सच्ची नीयत से काम करने वाले लोग हैं। हम किसी पार्टी को छोड़ने या निकाले जाने वाले लोग नहीं हैं। मान ने कहा कि हम जनता से पूछकर पॉलिसी बनाते हैं। उन्होंने कहा कि काम करने वालों को भाजपा सरकार जेल में डलवा देती है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments