Homeएमपी चुनाव 2023आम आदमी पार्टी मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 की शुरू करी तैयारी

आम आदमी पार्टी मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 की शुरू करी तैयारी

जबलपुर में आम आदमी पार्टी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया जिसमें शामिल होने आम पार्टी के राज्य सभा सांसद संदीप पाठक प्रदेश अध्यक्ष व सिंगरौली की महापौर रानी अग्रवाल सहित प्रदेश भर से बड़ी संख्या में प्रदेश के पदाधिकारी और नवनियुक्त पदाधिकारी कार्यकर्ता पहुचे जहां पर सम्मेलन से 2023 के चुनाव का शंखनाद किया गया

आम आदमी पार्टी में मध्य प्रदेश स्तर पर संगठन बनाने की प्रक्रिया अंतिम चरण में चल रही है यह शपथ ग्रहण शहर के वार्ड स्तर के साथ ग्रामीण के सर्किल स्तर के पदाधिकारियों का किया गया और अगला शपथ ग्रहण बूथ लेवल के पदाधिकारियों का किया जाएगा

तो वही इस कार्यक्रम में दिल्ली से जबलपुर पहुचे आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संदीप पाठक ने भाजपा और कांग्रेस को मामा भांजा की संज्ञा देते हुए दोनों पार्टियों पर जमकर निशाना साधा इसके साथ ही सभी आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों ओर कार्यकर्ताओ से 25 जून को ग्वालियर में होने वाली महारैली में अपने साथ तीन लोगों को लेकर पहुचने की अपील करी है। 

ये भी पढ़ें :- 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments