Homeताजा ख़बरछग में BJP नेताओं की हत्या के खिलाफ जंगी प्रदर्शन

छग में BJP नेताओं की हत्या के खिलाफ जंगी प्रदर्शन

बैरिकेड्स पर चढ़े प्रदेश अध्यक्ष, कल प्रदेश में चक्काजाम, प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर लगाए आरोप

जगदलपुर/रायपुर। छत्तीसगढ़ में चुनाव के पहले बस्तर में हुई 3 भाजपा नेताओं की हत्या को भाजपा ने बड़ा मुद्दा बना लिया है। कांग्रेस सरकार पर निष्क्रियता का आरोप लगाते हुए भाजपा नेताओं ने आक्रोश जताते हुए सरकार के खिलाफ हल्ला बोल दिया। बस्तर के संभागीय मुख्यालय जगदलपुर में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता इकट्ठा हुए और यहां से आईजी कार्यालय का घेराव करने निकल गए। प्रदर्शन के दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव बेरीकेड्स पर चढ़ गए और उसे तोड़ने का प्रयास किया। प्रदेशाध्यक्ष के इस कदम से कार्यकर्ताओं का भी जोश बढ़ गया और वे भी उग्र प्रदर्शन करने लगे।
छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल की कांग्रेस सरकार के खिलाफ भाजपा नेताओं ने जमकर नारेबाजी की। अरुण साव ने बैरिकेड्स पर चढ़कर ही कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि एक महीने के अंदर बस्तर में भाजपा के 4 नेताओं की हत्या हुई है। कांग्रेस सरकार छत्तीसगढ़ राज्य को अंधेरी कोठरी में ढकेल रही है। यही वजह है कि विपक्ष की आवाज को दबाने का कुत्सित प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि कल यानि शनिवार को 2 बजे से पूरे प्रदेश में ऐतिहासिक चक्काजाम किया जाएगा, ताकि सोई हुई सरकार को जगाया जा सके।

पश्चिम बंगाल जैसे हालात : अरुण साव

अरुण साव ने कहा कि, छत्तीबगढ़ में पश्चिम बंगाल जैसे हालात हैं। भाजपा के कार्यकर्ता जान हथेली पर रखकर काम कर रहे हैं। उनकी शहादत को हम व्यर्थ जाने हीं देंगे। 2003 से पहले जब अजीत जोगी की सरकार थी, तो इसी तरह प्रदेश में अराजकता का माहौल था। इसलिए प्रदेश की जनता ने कांग्रेस सरकार को उखाड़कर फेंक दिया और भाजपा की सरकार बनाई। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता हमें चुनेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments