Homeताजा ख़बर’पुष्पा 2’ की चर्चाएं शुरू, दो माह बाद टीजर, फिल्म के लिए...

’पुष्पा 2’ की चर्चाएं शुरू, दो माह बाद टीजर, फिल्म के लिए अभी इंतजार

8 अप्रैल को अल्लु अर्जुन के जन्मदिन पर जारी होगा टीजर वीडियो
मुंबई। फ्लावर समझा है क्या..? फ्लावर नहीं फायर है। इसी डायलॉग के चलते फिल्म पुष्पा चर्चा में आई थी। डायलॉग क्या, गाने से लेकर हर सीन ने 2021 में धमाल मचा दिया था। फिर क्या था फिल्म ने धूम मचा दी और सबसे बड़ी हिट बन गई। फिल्म की कहानी एक गरीब मजदूर, लेकिन अपनी हेकड़ी दिखने वाले अल्लु अर्जन से होती है। मजदूरी करते-करते वह जंगल में चंदन की लकड़ियों की तस्करी करता है और फिर वो बन जाता है चंदन माफिया। अगर आप सोच रहे हैं कि ये चंदन तस्कर वीरप्पन की कहानी है, तो ऐसा तो बिल्कुल नहीं है। फिल्म अलग हटकर थी, सो चल गई। कहानी में आखिर में अल्लु अर्जुन अपने क्षेत्र के पुलिस कप्तान से भिड़ जाता है और उसके कपड़े उतरवाकर जंगल में छोड़ आता है। यह सब वह तब करता है, जब उसी दिन उसकी शादी होने वाली होती है। बहरहाल फिल्म का विराम इसी सीन से होता है। यानि कि अब कहानी यहां से शुरू होगी सबसे बड़े डॉन अल्लु अर्जुन और पुलिस कप्तान रनावत के बीच। ऐसे में दर्शकों को डॉन और पुलिस के बीच भिड़ंत देखने को मिलेगी। इस बीच बदला लेने के प्रयास में दूसरे विलेन भी रहेंगे। बहरहाल यह फिल्म इसी साल दिसंबर में रिलीज होगी।

दीवानगी अभी भी नहीं हुई कम

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने साल 2021 के अंत में सिनेमाघरों में धमाल मचा दिया था। बड़े पर्दे पर आई साउथ सुपरस्टार और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म ’पुष्पा-द राइज’ की रिलीज को काफी समय होने जा रहा है, लेकिन अभी भी इस फिल्म के लिए लोगों की दीवानगी कम होने का नाम नहीं ले रही है। अब लोगों की जुबान पर ’पुष्पा 2’ है। लोगों की उत्सुकता को और बढ़ाने के लिए ’पुष्पा 2’ को लेकर दो अपडेट सामने आए हैं। पुष्पा 2 को लेकर आती पहली खबर अभिनेत्री और ’ऊ अंटावा’ गर्ल सामंथा रुथ प्रभु को लेकर है। ’पुष्पा द राइज’ में ठुमके से लोगों का दिल जीतने वाली सामंथा ने ’पुष्पा 2’ का ऑफर ठुकरा दिया है। बताया जाता है कि अल्लू अर्जुन के 41वें जन्मदिन पर ’पुष्पा 2’ की 8 अप्रैल को एक झलक या छोटा सा टीजर वीडियो जारी किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments