Homeमध्यप्रदेशमोदी सरकार के 8 साल बीते 80 सालों पर हैं भारी :...

मोदी सरकार के 8 साल बीते 80 सालों पर हैं भारी : सांसद राकेश सिंह

जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से पीएम मोदी ने किया संवाद, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 8 साल में पहली बार किए काम गिनाए
जबलपुर। जबलपुर में जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत कार्यक्रम का आयोजन मानस भवन में हुआ, जिसमें केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने संबोधित किया। कार्यक्रम में लोकसभा के मुख्य सचेतक सांसद राकेश सिंह, प्रदेश सचिव आशीष दुबे, मप्र प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य पंडित राममूर्ति मिश्रा, जनअभियान परिषद के उपाध्यक्ष डॉ जितेंद्र जामदार, विधायक सुशील इंदु तिवारी मौजूद रहे। गरीब कल्याण सम्मेलन में लोकसभा के मुख्यसचेतक राकेश सिंह ने कहा कि मोदी सरकार के 8 साल पूरे हुए हैं। सरकार के ये 8 साल बीते 80 सालों पर भारी हैं। लोगों का सपना साकार करने का काम किया पीएम मोदी ने। किसानों के बारे में आज से पहले किसी ने विस्तार से नहीं सोचा था। गांव से लेकर शहर तक गरीब महिलाओं के सर पर पक्की छत देने का काम केंद्र सरकार ने किया है।
गरीबों की चिंता कर रहे प्रधान सेवक पीएम मोदी : सिंधिया
गरीब कल्याण सम्मेलन में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि कई चुनौतियां का सामना कर देश का विकास करने के साथ लोगों का कल्याण करने का काम पीएम मोदी ने किया है। बीते 75 सालों से भारत विदेशों से वैक्सीन का आयात करता था। कोरोना काल में पीएम मोदी के ओजस्वी नेतृत्व में एक साथ 2 वैक्सीन का निर्माण कर 18 देशों को निर्यात करने का काम किया। पीएम मोदी का लक्ष्य डिलेवरी बड़े पैमाने पर तेज रफ्तार से होनी चाहिए। त्रिवेणी का संगम पीएम मोदी ने भारत में करके दिखाया। पहली बार गरीबी की दर 22 फीसदी से घटाकर 12 से 10 फीसदी तक लाने का काम किया है। देश में पहली बार हो रहे इतने सुधार, इसलिए बार-बार आती है मोदी सरकार। सिंधिया ने कहा कि भाजपा का संकल्प है सेवा, समर्पण और गरीब कल्याण का। जनधन खातों में 100 करोड़ जनता के खातों में 15 लाख करोड़ रुपए की राशि पहुंचाने का काम पीएम मोदी ने किया है। देश में स्वच्छता की अलख जगाने का काम मोदी ने किया। कोरोना काल में लोगों के खाने से लेकर उनके स्वास्थ्य की चिंता करने का काम जनता के प्रधान सेवक पीएम मोदी ने किया है। पूरे देश में नलजल योजना के तहत घर घर पानी पहुंचाने 60 लाख करोड़ रुपए की राशि का आवंटन किया जा चुका है। विश्व पटल में भारत के विरोधियों का सामना कर जवाब देना पीएम मोदी का संकल्प है। पीएम मोदी के साथ कदम से कदम मिलाकर चलना होगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments