71 प्रबुद्ध अतिथियों का किया गया सम्मान,बीजेपी पिछड़ा वर्ग मोर्चा जबलपुर का आयोजन
जबलपुर।समर्पण दिवस सम्मान समारोह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 71 वें जन्मदिवस के अवसर पर भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा महानगर जबलपुर द्वारा सेवा ही समर्पण अभियान के तहत सभी समाजों के 71 प्रबुद्ध जनों का सम्मान मोर्चा नगर अध्यछ श्री कैलाश साहू जी व मंडल अध्यक्ष श्री पवन यादव जी के नेतृत्व में स्पोर्ट्स क्लब बिलहरी में किया गया।
जिसमे मुख्य रूप से उपस्थित भाजपा नगर अध्यक्ष श्री जी एस ठाकुर जी, विधायक केंट माननीय श्री अशोक रोहाणी जी, प्रदेश मंत्री श्री आशीष दुबे जी, श्री अभिलाष पांडे जी, नगर महामंत्री रजनीश यादव जी रत्नेश जी, पंकज दुबे जी उपाध्यक्ष श्री जय सचदेवा जी,विशेष रूप से उपस्थित होकर कार्यक्रम का गौरव बढ़ाया। मोर्चा महामंत्री संजय सिंह यादव जी, कमलेश नामदेव जी राजेश चौरसिया जी,सुनील पटेल जी,शैलेन्द्र विश्वकर्मा जी,अमित राय जी,राजू पांसे जी,अतुल चौरसिया मीडिया प्रभारी एवं मोर्चा के समस्त पदाधिकारी एवं देव दुर्लभ कार्यकर्ताओ की मेहनत ने आयोजन को सफल बनाया।