Wednesday, May 31, 2023
HomeLatest Newsजब एक मंच पर आए धुर विरोधी दिग्विजय और शिवराज

जब एक मंच पर आए धुर विरोधी दिग्विजय और शिवराज

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह एक दूसरे के धुर विरोधी माने जाते हैं। लेकिन वे एक ही मंच पर नजर आए। मौका था भोपाल में व्यापमं चौराहे पर मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के सीनियर लीडर अर्जुन सिंह की प्रतिमा के अनावरण का। सीएम शिवराज ने प्रतिमा का अनावरण कर उनके जीवन से जुड़े कुछ किस्से भी सुनाए। उन्होंने कहा- कि स्व. अर्जुन सिंह राजनीति के चाणक्य थे। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि के कार्यक्रम में वे आए थे, जबकि वह बीजेपी का कार्यक्रम था। आजकल ऐसे मंचों पर जाना भी साहस का काम है।

विधायक नारायण त्रिपाठी ने सरकार को अल्टीमेटम भी दिया था

पूर्व सीएम अर्जुन सिंह की प्रतिमा का अनावरण दो साल से टल रहा था। इसे लेकर भाजपा के विधायक नारायण त्रिपाठी ने सरकार को अल्टीमेटम भी दिया था। त्रिपाठी ने 4 मार्च को इस प्रतिमा के अनावरण को ऐलान किया था। इसी बीच सरकार की ओर से 7 मार्च की तारीख तय कर दी गई। इसके बाद मुख्यमंत्री खुद अनावरण कार्यक्रम में पहुंचे। उन्होंने मंच पर कन्याओं की पूजा कर उन्हें माला पहनाई। दिग्विजय सिंह ने भी पूजा कर कन्याओं को दक्षिणा दी।

मैं आज जो कुछ भी हूं, अर्जुन सिंह की बदौलत हूं
पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने कहा– मुझे बहुत दिनों से इस बात का इंतजार था कि अर्जुन सिंह जी की प्रतिमा का अनावरण हो। आज हमें इस बात की खुशी है कि उनकी मूर्ति का अनावरण C-19 बंगले के पास ही किया गया है। अर्जुन सिंह के बारे में कुछ शब्दों में कहना असंभव है। मैं आज जो कुछ भी हूं, अर्जुन सिंह की बदौलत हूं। मेरे राजनीतिक जीवन की शुरुआत उनके चरणों में प्रारंभ हुई। हर कदम पर, हर समय उन्होंने मुझे पूरा सहयोग किया और आगे बढ़ाया। उनके काम करने का तरीका अद्भुत था। वे कम बोलते थे और जो भी बोलते थे वह करके दिखाते थे। चाहे वे द्वारका प्रसाद मिश्र के मंत्रिमंडल में मंत्री रहे, चाहे विपक्ष के नेता रहे हों।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments