3000 करोड़ की लागत से बनेगी 112 किमी की रिंग रोड, 2 लाख पौधे लगेंगे

जबलपुर। संस्कारधानी को भारतमाता परियोजना के तहत 112 किलोमीटर रिंगरोड की मंजूरी मिल गई है। 7 नवंबर को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और सीएम शिवराज सिंह चौहान भूमिपूजन करेंगे। जबलपुर सांसद राकेश सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि रिंगरोड 3 हजार करोड़ की लागत से बनाई जाएगी। करीब 550 हेक्टेयर भूमि को अधिग्रहण किया जाएगा। परियोजना के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण के लिए सडक़ के मध्य और किनारों पर 2 लाख पौधे लगाए जाएंगे। रिंग रोड जबलपुर के कई राष्ट्रीय राजमार्गों को जोड़ेगी।
नर्मदा पर दो ब्रिज बनेंगे
सांसद राकेश सिंह ने बताया कि रिंग रोड के बनने से नगर का चारों ओर तेजी से विस्तार होगा। 50 साल की जरूरतों को पूरा करने के लिए यह रिंग रोड बनाई जा रही है। नर्मदा नदी पर दो पुल बनेंगे, जो कि आईकॉनिक बिज के रूप में होंगे। रिंग रोड के बनने से शहर से लगे कई गांवों का भी संपर्क बेहतर हो सकेगा। रिंग रोड बन जाने से धुआंधार जलप्रपात की भी सीधी कनेक्टविटी हो जाएगी। डुमना एयरपोर्ट, धुआंधार और तिलवारा जाने के लिए वाहन चालक शहर के बाहर से आवागमन कर सकेंगे और शहर में जाम की स्थिति नहीं बनेगी।
भारत जोड़ो नहीं, कांग्रेस जोड़ो यात्रा
सांसद राकेश सिंह ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि मप्र में कांग्रेस जोड़ो यात्रा का स्वागत है। लेकिन कांग्रेस का जनाधार ऐसे वापस नहीं आएगा। दिग्विजय सिंह के भारत जोड़ा यात्रा के प्रचार से दूर रखने के पत्र पर उन्होंने कहा कि यह अच्छी रणनीति है। इस बारे में ज्यादा जानकारी तो दिग्विजय सिंह ही दे सकते हैं।

Hit Voice News Administrator
Sorry! The Author has not filled his profile.
×
Hit Voice News Administrator
Sorry! The Author has not filled his profile.
Latest Posts
  • शादी के बाद सुधर गए विराट, ड्रिंक से कर ली तौबा... रातभर जागना भी छोड़ा
  • CM शिवराज ने तय की विकास की दिशा, दिए जरूरी दिशा निर्देश
  • CG : शहीद दिवस पर थिरके कदम... SP, BSF, कांग्रेस नेताओं समेत 300 लोगों को नोटिस
  • स्वास्थ्य, शिक्षा और जीवन स्तर उठाने के प्रयासों पर करें फोकस
instagram default popup image round
Follow Me
502k 100k 3 month ago
Share