Homeताजा ख़बरद कश्मीर फाइल्स के डायरेक्टर ने क्यों दी प्रियंका को फिल्मों में...

द कश्मीर फाइल्स के डायरेक्टर ने क्यों दी प्रियंका को फिल्मों में काम करने की सलाह, पढ़ें खबर

मुंबई। द कश्मीर फाइल्स के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार उन्होंने प्रियंका गांधी वाढ्रा पर तंज कसा है। कांग्रेस के नेता राहुल गांधी की संसद की सदस्यता रद्द होने के विरोध में प्रियंका गांधी ने कहा कि उनके परिवार ने अपने खून से इस देश के लोकतंत्र की नींव रखी है। इसी बयान पर विवेक अग्निहोत्री ने कहा है कि अगर प्रियंका को अपने परिवार से इतना ही ऑब्सेशन है तो उन्हें करण जौहर की फिल्म में काम करना चाहिए। विवेक ने कहा है अब विक्टिम कार्ड खेलकर ही इस मामले में बचाव किया जा सकता है।
फिल्मों में काम करे गांधी परिवार
प्रियंका ने परिवारवाद के सवाल पर कहा था कि भगवान राम और पांडव भी परिवारवादी थे। इस पर विवेक अग्निहोत्री ने ट्विटर पर लिखा कि फैमिली फैमिली और फैमिली, आपने किया क्या है? अगर आपको अपने परिवार से इतनी झूठी मोहब्बत है तो मैं सलाह दूंगा कि गांधी परिवार को करण जौहर की फिल्म में काम करना शुरू कर देना चाहिए। कम से कम उस फिल्म से फैमिली इकोसिस्टम तो मैच करेगा। लेकिन क्या पता वो करण जौहर को भी ले डूबे।
कई स्टार हैं जो गांधी परिवार के करीबी हैं
विवेक अग्निहोत्री ने कहा, ’बॉलीवुड में बहुत सारे लोग मुझे पसंद नहीं करते हैं। वो कहते हैं कि मैं मोदी का समर्थन करता हूं। वो ये भी कहते हैं कि मैं राजनीतिक फिल्में बनाता हूं। मैं पूछना चाहता हूं कि बॉलीवुड वाले राजनेताओं के संपर्क में कब नहीं थे। क्या अमिताभ बच्चन, राजीव गांधी के दोस्त नहीं थे। क्या मिस्टर खान (शाहरुख खान) प्रियंका और सोनिया गांधी के करीबी नहीं हैं। सिर्फ मेरे बारे में ही ये बातें क्यों कही जाती है।
यह बोली थीं प्रियंका
प्रियंका गांधी ने राहुल गांधी के समर्थन में कहा कि आज तक हम चुप रहे हैं, आप हमारे परिवार का अपमान करते गए। मैं पूछना चाहती हूं कि एक आदमी का कितना अपमान करोगे। मेरा भाई पीएम के पास गया, उन्हें गले लगाया और कहा कि मुझे आपसे नफरत नहीं है। हमारी विचारधारा अलग है, लेकिन हमारे पास नफरत की विचारधारा नहीं है। क्या भगवान राम और पांडव परिवारवादी थे। हमारा परिवार देश के लिए शहीद हुआ तो क्या हमें शर्म आनी चाहिए। हम इस देश के लोकतंत्र को बचाने के लिए कुछ भी करेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments