Homeताजा ख़बरदुनियाभर में जब सभ्यता का उदय भी नहीं हुआ था, तब भारत...

दुनियाभर में जब सभ्यता का उदय भी नहीं हुआ था, तब भारत में 4 वेद रच दिए गए

वीडियो देखें- https://youtu.be/mfPOpby4EpQ

  • CM शिवराज सिंह चौहान ने पंचकर्म सुपर स्पेशलिटी एवं वेलनेस केंद्र व रजत जयंती ऑडिटोरियम भवन का लोकार्पण कर कहा-पांचवा वेद है आयुर्वेद

भोपाल। राजधानी में पंचकर्म सुपर स्पेशलिटी एवं वेलनेस केंद्र एवं रजत जयंती ऑडिटोरियम भवन का लोकार्पण मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया। उन्होंने कहा कि अब कोविड के बाद आयुर्वेद का डंका पूरी दुनिया में फिर से बज रहा है। जब कोविड ने अपना असर बढ़ाया, तो आयुर्वेद के अलावा दूसरा कोई रास्ता नहीं सूझा। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब दुनियाभर में सभ्यता का उदय भी नहीं हुआ था, तब भारत में 4 वेद रच दिए गए और पांचवा वेद है आयुर्वेद। भारत के गांव-गांव में इलाज के लिए आयुर्वेद पर ही विश्वास किया गया। आयुर्वेद के माध्यम से गांव में ही जड़ी-बूटियों से बीमारियों का इलाज आसानी से होता रहा है। हमारे वैद्य इतने कुशल होते हैं कि नाड़ी से ही बीमारी का पता लगाकर इलाज करते हैं।

मुख्यमंत्री बना तो दूसरे दिन ही लॉकडाउन लग गया

शिवराज ने कहा कि मैं तो जिस दिन चौथी बार मुख्यमंत्री बना, उसके अगले दिन ही लॉकडाउन लग गया। कोरोना से जंग में आयुर्वेद सबसे महत्वपूर्ण सहायक सिद्ध हुआ। भविष्य में पूरा विश्व आयुर्वेद को अपनाएगा। आयुर्वेद की महत्ता आज पूरी दुनिया स्वीकार कर रही है। आयुर्वेद रोग की पहचान कर केवल दबाने का नहीं बल्कि उसके मूल कारण के निदान का प्रयास करता है। आयुर्वेद के क्षेत्र में गहन शोध अत्यंत आवश्यक है। एलोपैथ के क्षेत्र में पूरे विश्व में लगातार शोध हो रहे हैं। यदि हम आयुर्वेद में भी शोध को बढ़ावा देंगे, तो निरोग के संकल्प को बेहतर तरीके से साकार किया जा सकेगा। सम्पूर्ण स्वास्थ्य अगर कहीं है तो आयुर्वेद व योग के माध्यम से ही है। मैं 24 घंटे में से 18 घंटे तो काम करता ही हूँ, उसका कारण योग व प्राणायाम है।

मध्यप्रदेश में आयुर्वेद विश्वविद्यालय पर विचार

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आयुर्वेद का बढऩा दुनिया के हित में है। मध्यप्रदेश आयुर्वेद विश्वविद्यालय के विषय में भी विचार करेगा। हमारी सरकार आयुर्वेद को आगे बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। पंचकर्म का यह नया कॉन्सेप्ट सचमुच में अद्भुत है। लोग वहां एडमिट हो सकते हैं और घर की तरह भी महसूस कर सकते हैं। यहां पंचकर्म से व्यक्ति को पूरी तरह स्वस्थ करेंगे और उनके साइड इफेक्ट भी नहीं होंगे। बेटियों ने छात्रावास की मांग की थी, वह बन गया है। इस साल भांजों के लिए भी छात्रावास बजट में स्वीकृत कर दिया जाएगा। इस अवसर पर कैबिनेट साथी राम किशोर कांवरे, सांसद प्रज्ञा ठाकुर व अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधि एवं नागरिक उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments