Homeमध्यप्रदेशफिल्म द कश्मीर फाइल्स के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने किया महाकाल के...

फिल्म द कश्मीर फाइल्स के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने किया महाकाल के दर्शन, अगली फिल्म के लिए की प्रार्थना

फिल्म द कश्मीर फाइल्स के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री आज बाबा महाकाल के दरबार पहुंचे। उन्होंने बाबा महाकाल का पूजन-अर्चन नंदी हॉल से करने के बाद नंदी हॉल में ही भगवान का ध्यान भी लगाया। इस दौरान उन्होंने पंडित से माथे पर तिलक लगाया और पुष्पहार भी पहना।

बाबा महाकाल की पूजा-अर्चना करने के बाद द कश्मीर फाइल्स के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने अमर उजाला को बताया कि मैंने द कश्मीर फाइल्स फ़िल्म में शिव जी के बारे में काफी कुछ बताने का प्रयास किया था, जिससे विश्व के युवाओं को इस बारे में काफी जानकारी लगी थी। अब मैं अपनी अगली फिल्म शिव दर्शन पर बनाना चाहता हूं। जिसे विश्वभर के सभी प्राणी देखें और उन्हें भगवान शिव के बारे में सब कुछ पता चले। पूरा विश्व एक है, पूरा भारत एक है। वह जनकल्याण और मानव कल्याण के काम आए। यही कामना बाबा महाकाल से करने आया था कि वह मुझे इतनी शक्ति दें कि मैं अच्छे से भगवान शिव के दर्शन को विश्व पटल पर ला सकूं।

उन्होंने बताया कि वर्तमान में हम सभी जगह जाकर इस बारे में प्रचार प्रसार करने वाले हैं। शिव दर्शन पर दार्शनिक और चिंतन करने का बीड़ा हमने उठाया है। विवेक अग्निहोत्री ने बाबा महाकाल का पूजन करने के बाद मंदिर परिसर में बने अन्य मंदिरों पर जाकर भी भगवान का आशीर्वाद लिया और फिर वह यहां से रवाना हो गए।

ये भी पढ़ें :- 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments