Homeताजा ख़बरशादी के बाद सुधर गए विराट, ड्रिंक से कर ली तौबा... रातभर...

शादी के बाद सुधर गए विराट, ड्रिंक से कर ली तौबा… रातभर जागना भी छोड़ा

मुंबई। विराट कोहली जब बल्लेबाजी या फील्डिंग करते हैं तो पूरी तरह संजीदा रहते हैं। जब वे कप्तान थे, तो उनका गुस्सैल रूप भी क्रिकेट प्रेमी देख चुके हैं। पहले विराट लेट नाइट पार्टी में जाकर धमाल मचाते थे। उस समय 2-3 पैग अंदर गए तो समझा विराट की रात गुलजार हो जाती थी। लेकिन अब ऐसा नहीं है। क्योंकि उनकी जिंदगी में अनुष्का शर्मा जो आ गई हैं। एक कार्यक्रम में पहुंचे विराट ने कहा कि वह पहले 2-3 ड्रिंक के बाद रातभर डांस करते थे। अब उन्होंने ड्रिंक करना तो छोड़ ही दिया है। वे पहले की तरह अब लेट नाइट पार्टी में नहीं जाते। पहले विराट रात के 3 बजे तक जागते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं है। अब वे रात के 10 बजे के पहले सो जाते हैं। यह सब इसलिए भी है क्योंकि उनके जीवन में नन्हीं परी आ गई है। बिटिया वामिका के जन्म के बाद लेट नाइट पार्टी संभव नहीं है।
अब फैमिली के साथ बिताते हैं वक्त
अनुष्का का भी कहना है कि बच्चे के जन्म के बाद आप बहुत ज्यादा सोशल नहीं हो सकते। हम इससे खुश हैं, क्योंकि हम दोनों ही ज्यादा सोशल रहना पसंद नहीं करते। उन्हें एक-दूसरे के साथ वक्त बिताने का ज्यादा समय नहीं मिलता, इसलिए जब भी समय मिले, फैमिली के साथ बिताना पसंद करते हैं।
ड्रिंक के बाद किसी की परवाह नहीं होती थी
विराट कोहली ने कहा कि पहले जब भी किसी पार्टी में जाता तो दो-तीन ड्रिंक के बाद मैं रुकता नहीं था। रातभर डांस करता था। मुझे किसी चीज की परवाह नहीं होती थी। अब ऐसा नहीं होता। अनुष्का का भी कहना है कि विराट को सिंगिंग और डांसिंग काफी पसंद है। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की शादी 2017 में हुई थी। 2021 में बेटी वामिका का जन्म हुआ। अनुष्का जल्द ही फिल्म ’चकदा एक्सप्रेस’ में नजर आएंगी। ये फिल्म पूर्व भारतीय महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की बायोपिक है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments