HomeजबलपुरJabalpur News : 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन उपराष्ट्रपति...

Jabalpur News : 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ होंगे शामिल

जबलपुर, हिट वॉइस न्यूज | मध्यप्रदेश के जबलपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का मुख्य आयोजन 21 जून को होने जा रहा है जिसमे शामिल होने के लिए उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ जबलपुर पहुचेगें। जबलपुर में इस बार लगभग सवा लाख लोग योगा कर एक रिकॉर्ड दर्ज करवाएंगे जिसकी तैयारियों के लिए जबलपुर जिला प्रशासन जुटा हुआ है। जिसके लिए स्कूल कालेजो में सुबह से छात्र छात्राओं को योगा अभ्यास करवाया जा रहा है। 

9 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का गैरिसन मैदान में होने वाले मुख्य आयोजन के लिए ट्रांसजेंडर्स का समूह भी योगा करेगा इसके लिए उन्हें प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसी प्रकार हर वर्ग की सहभागिता के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे हैं इस योगा कार्यक्रम में इस बार दिव्यांगों को भी इसमें शामिल किया जाएगा साथ ही सरकारी गैर सरकारी संघठनो ने अपने अपने चयनित स्थान पर सुबह 6 बजे से जमा हो कर एक साथ योगा अभ्यास कर रहे है। 

संस्कारधानी के पर्यटन स्थल मदन महल किला,भेड़ाघाट सहित चौसठ योगनी मंदिर में जमा होकर लोग योगा करेगे तो वही जबलपुर कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन ने लोगो से इस बार के अंतराष्ट्रीय योगा दिवस पर बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की संस्कारधानी के लोगो से अपील की है। 

ये भी पढ़ें :- 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments