Homeताजा ख़बरVastu Shastra : घर की इस दिशा में नहीं रखना चाहिए टीवी,...

Vastu Shastra : घर की इस दिशा में नहीं रखना चाहिए टीवी, फ्रिज और सोफा

  • घर के अंदर सामान भी अगर सही दिशा में नहीं रखा हो तो भी वास्तु दोष लगता है

दिल्ली। अक्सर हम जहां मन चाहे वहीं घर के सामान जमा लेते हैं। लेकिन कभी यह सोचा है कि इसकी सही दिशा क्या होना चाहिए? चलिए हम आपको बताते हैं कि वास्तु का हमारे जीवन में क्या महत्व है? वास्तु शास्त्र की मानें तो अगर हमारा घर या कार्यस्थल वास्तु के अनुसार नहीं बना हो तो जीवन में दरिद्रता का वास रहता है। आर्थिक स्थिति भी अच्छी नहीं रहती है। घर के अंदर सामान सही दिशा में नहीं रखा हो तो भी वास्तु दोष लग सकता है। आईए जानते हैं कि फ्रिज, टीवी और सोफा को घर के अंदर किस दिशा में रखना चाहिए, जिससे घर में सुख- समृद्धि का वास बना रहे।
सोफा : ड्रॉइंग रूम में सोफा या फिर दीवान को दक्षिण या पश्चिम दिशा में रखना अच्छा माना जाता है। इससे घर में सुख-समृद्धि का वास होता है। घर के सदस्यों के जीवन में दरिद्रता भी कभी नहीं आती और मां लक्ष्मी का वास रहेगा।
टीवी : घर के पूर्वी दिशा की पर दीवार टीवी लगानी चाहिए। लिविंग एरिया और ड्राइंग रूम में भी पूर्व दिशा में टीवी लगा सकते हैं। पूर्व दिशा की तरफ मुंह करके टीवी देखने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रसार होता है। साथ ही घर के लोगों के जीवन में सुख- समृद्धि का वास रहता है।
फ्रिज : फ्रिज को उत्‍तर-पूर्व दिशा में नहीं रखना चाहिए। इसके साथ ही यह दीवारों और कोनों से कम से कम एक फीट की दूरी पर भी होना चाहिए। फ्रिज को पश्चिम दिशा में रख सकते हैं। ऐसा करने से वास्तु देवता प्रसन्न रहते हैं। घर के सदस्यों में मधुरता बनी रहती है।

यहां न रखें फ्रिज

  • फ्रिज को किसी गेट के सामने नहीं रखना चाहिए।
  • दरवाजे के सामने फ्रिज होने से सकारात्मक ऊर्जा में रुकावट पैदा होती है।
  • फ्रिज के पास माइक्रोबेव और स्टोव नहीं रखना चाहिए, क्योंकि गैस स्‍टोव अग्नि तत्‍व को दर्शाता है, वहीं फ्रिज जल तत्‍व को। इसलिए इन दो को उचित दूरी पर रखना चाहिए।
  • फ्रिज को भूलकर भी ईशान या नैऋत्य कोण में नहीं रखना चाहिए। इससे वास्तु दोष उत्पन्न होता है।
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments