Homeजबलपुरजबलपुर की चारों सीटें जीतना है तो आमजन के साथ मिलकर परिवार...

जबलपुर की चारों सीटें जीतना है तो आमजन के साथ मिलकर परिवार की तरह काम करें : प्रभात साहू

  • भाजपा नगर अध्यक्ष ने कहा-बूथ विस्तारक अभियान-2.0 में लोगों को भाजपा की विचारधारा से जोड़ें
  • नगर अध्यक्ष सहित भाजपा नेताओं ने किया बूथ विस्तारक अभियान-2 का शुभारंभ

जबलपुर। जबलपुर में भाजपा ने बूथ विस्तारक अभियान के दूसरे चरण का शुभारंभ कर दिया है। भाजपा नगर अध्यक्ष प्रभात साहू ने कहा कि हमें हर क्षेत्र में, हर वर्ग और समाज के बीच जाना है। प्रत्येक कार्यकर्ता को प्रत्येक बूथ पर अधिकतम वोटों से जीत हासिल करना है और हम निश्चित रूप से जबलपुर की चारों विधानसभा सीट पर जीत हासिल करेंगे। हम आमजन के साथ मिलकर एक परिवार की तरह काम करेंगे तभी हमारी जीत सुनिश्चित होगी। उन्होंने कहा कि बूथ विस्तारक अभियान-2 में हमारे कार्यकर्त्ता अधिक से अधिक लोगो से बूथों में जाकर संपर्क करें और लोगों को भाजपा की विचारधारा से जोड़ें। प्रभात साहू ने प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर बूथ विस्तारक अभियान के दूसरे चरण के शुभारंभ किया। वे पूर्व विधानसभा के सुभाष चंद्र बोस मंडल के चितरंजन वार्ड के बूथ क्र 08 में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।
जनता में जागेगा भारतीय जनता पार्टी के प्रति प्रेम
प्रभात साहू ने कहा कि इस अभियान के दौरान कार्यकर्ता सहित सभी जनप्रतिनिधि एवं पार्टी पदाधिकारी बूथ में रहकर केंद्र व राज्य सरकार की जनहितैषी योजनाओं का लाभ लोगों को दिलाएं और पार्टी के साथ जोडे़ं। उन्होंने कहा सरकार का काम लोगों के जीवन को बेहतर बनाना है। इसके लिए केंद्र व राज्य सरकार विभिन्न योजनाएं चला रही हैं, जिनका लाभ सबको मिलता है। हितग्राहियों को इन योजनाओं का लाभ दिलाएं और उन्हें यह समझाएं भी कि उन्हें इस योजना का लाभ कैसे मिल रहा है। अगर कार्यकर्ता हितग्राहियों को यह बात समझाने में सफल हो गए, तो उनके मन में भारतीय जनता पार्टी के प्रति प्रेम जागेगा। जब हम आमजन को योजनाओं का लाभ पहुंचायेंगे तो वह हमसे पारिवारिक रूप से जुड़ जाएंगे।
भाजपा कार्यकर्ताओं का डिजिटल सत्यापन किया गया
उन्होंने बताया कि बूथ विस्तारक अभियान 2 के तहत पन्ना प्रमुख, त्रिदेव एवं शक्ति केंद्र के कार्यकर्ताओं का भौतिक एवं डिजिटल सत्यापन करना आवश्यक कार्य है। इसके अंतर्गत आज कार्यकर्ताओं का डिजिटल सत्यापन किया गया साथ ही यह अभियान आज 14 मार्च से प्रारम्भ होकर 24 मार्च तक प्रत्येक बूथ पर चलाया जाएगा। इस अवसर पर महामंत्री रत्नेश सोनकर, मंडल प्रभारी रंजीत पटेल, मंडल अध्यक्ष राहुल दूबे, बूथ अध्यक्ष सुरेश अग्रहरि, मुरली दूबे, पिंटू पटेल, अजय अधिकार, आशीष पटेल, बंटी गुप्ता, बूथ समिति एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments