Homeताजा ख़बरVASTU SHASTRA : घर की किस दिशा में बसते हैं भगवान, रखें...

VASTU SHASTRA : घर की किस दिशा में बसते हैं भगवान, रखें ध्यान तो सभी समस्याएं होंगी दूर

दिल्ली। हिंदू धर्म शास्त्रों के अनुसार घर के हर कोने का अपना महत्व है। कुछ कोने ऐसे होते हैं, जिन्हें हमेशा साफ-सुथरा रखना चाहिए। घर में साफ सफाई रखना अच्छी बात है। घर में साफ-सफाई से घर खूबसूरत दिखता ही है, साथ ही बीमारियां और संक्रमण बढ़ने का खतरा भी कम रहता है। घर की जिन दिशाओं की तरफ भगवान का वास होता है। इन क्षेत्रों को साफ सुथरा रखने से ईश्वर की कृपा बनी रहती है। साथ ही विशेष लाभ भी प्राप्त होता है। यह तो सभी जानते हैं कि माता लक्ष्मी को साफ-सफाई बेहद पसंद है। दीवाली में हम अपने घर की पुताई-सफाई कर घर को एकदम स्वच्छ भी रखते हैं। घर को साफ सुथरा रखने से माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। ऐसा हमें पर्व-त्योहारों के अलावा हर दिन ध्यान रखना चाहिए कि हमारा घर स्वच्छ रहे।

घर के इन कोनों का रखें ध्यान

  • घर या अपने कार्यालय का ईशान कोण हमेशा साफ-सुथरा रखना चाहिए। यह घर का सबसे मुख्य स्थान होता है। हिंदू धर्म शास्त्रों के अनुसार इस कोने में भगवान का वास होता है। इस हिस्से को साफ रखने से घर के सदस्यों की तरक्की होती है।
  • वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि घर में ब्रह्म स्थान की साफ सफाई रखना भी बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। यदि घर का ब्रह्म स्थान सदैव साफ होता रहेगा तो ये घर के सदस्यों के लिए बेहद फलदाई साबित हो सकता है। इसके अलावा घर के ब्रह्म स्थान पर भारी फर्नीचर या कोई अनुपयोगी वस्तु या सामान नहीं रखना चाहिए।
  • पूर्व दिशा को ज्योतिष शास्त्र में काफी महत्वपूर्ण दिशा माना जाता है। घर में पूर्व दिशा की साफ सफाई रखना बेहद जरूरी है। यदि घर की पूर्व दिशा सदैव साफ-सुथरी रहे तो घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ता है। इस स्थान को साफ और शुद्ध रखने से देवी लक्ष्मी भी अत्यंत प्रसन्न होती हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments