Homeताजा ख़बरUP : योग करते समय शिक्षक की मौत, कर रहे थे सूर्य...

UP : योग करते समय शिक्षक की मौत, कर रहे थे सूर्य नमस्कार..!

मध्य प्रदेश के बालाघाट निवासी ओम प्रकाश त्रिपाठी की हार्ट अटैक से मौत
प्रयागराज। उप्र के प्रयागराज में रहने वाले एक शिक्षक नियमित योग करते थे। साथ ही दूसरों को भी योग के लिए प्रेरित करते थे। वह प्रयागराज के तेलियरगंज में कर्जन ब्रिज के ऊपर दोस्तों के साथ योग कर ही रहे थे कि सूर्य नमस्कार करते समय अचानक वह नीचे गिर गए और उनके नाक से खून बहने लगा। प्रयागराज में योग करते समय शंकरघाट मोहल्ले में रहने वाले मध्य प्रदेश के बालाघाट निवासी ओम प्रकाश त्रिपाठी की हार्ट अटैक से मौत हो गई। दोस्तों ने आननफानन में उन्हें टीबी सप्रू (बेली) अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने उन्हें स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय रेफर कर दिया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
डायबिटिक होने के कारण सेहत को लेकर काफी फिक्रबंद थे
मध्यप्रदेश के बालाघाट निवासी अनंतराम त्रिपाठी के बेटे ओम प्रकाश त्रिपाठी (51) अपनी पत्नी डॉली के साथ प्रयागराज में रहते थे। वे उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा विभाग में बतौर शिक्षक नियुक्त हुए थे। डायबिटिक होने के कारण वह सेहत को लेकर काफी फिक्र बंद थे। ओम प्रकाश त्रिपाठी नियमित रूप से शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले रेलवे के कर्जन ब्रिज पर योग किया करते थे। ओपी त्रिपाठी न सिर्फ खुद योग करते थे, बल्कि अपने मित्रों को भी योग सिखाया करते थे।
उनसे ही कई लोगों ने योग की बारीकियां सीखी थीं
ओम प्रकाश त्रिपाठी पर्यावरण और प्रकृति प्रेमी थे। उनके फेसबुक एकाउंट पर अगर ज्यादातर तस्वीरें प्रकृति और पर्यावरण के साथ मिलेंगी। उन्हें दुर्गम पहाड़ियां, झरने और घने जंगल बेहद पसंद थे। यही कारण है कि वह नियमित योग और ध्यान किया करते थे। उनसे ही कई लोगों ने योग की बारीकियां सीखी थीं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments