Homeजबलपुरजबलपुर : रांझी में बीच सड़क पर एक व्यक्ति की चाकू मारकर...

जबलपुर : रांझी में बीच सड़क पर एक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या, तीन आरोपित गिरफ्तार

जबलपुर : देर रात रांझी थाने के बीच सड़क पर एक ड्राइवर की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। चालक को गंभीर चोटें आई हैं, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई औरड्राइवर को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को रात भर मोर्चरी में रखा गया। रविवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद चालक के परिजनों ने शव रिसीव किया। पुलिस ने तीन आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।

आपको बता दे की श्यामलाल पटेल रांझी इलाके में रहने वाला एक ड्राइवर था। शनिवार की शाम वह काम से घर जा रहा था, तभी तीन लोगों ने उसे रोक लिया और उसके साथ गाली-गलौज करने लगा। श्यामलाल ने विरोध किया तो बीच सड़क पर चाकू मार दिया। इसके बाद युवक मौके से फरार हो गए। श्यामलाल खून से लथपथ जमीन पर पड़ा था।

लोगों ने गंभीर रूप से घायल चालक को देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और श्यामलाल को अस्पताल ले गई। हालाँकि, बहुत देर हो चुकी थी। हादसे की खबर लगते ही श्यामलाल के परिजन अस्पताल पहुंचे। उन्होंने पुलिस को बताया कि हर्ष कोरी, विशाल कोरी और विपिन यादव की श्यामलाल से काफी समय से रंजिश थी. पूर्व में भी दोनों गुटों के बीच कई बार विवाद हो चुका है। पुलिस ने अब हर्ष, विशाल और विपिन को गिरफ्तार कर लिया है और अपराध में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments