Homeताजा ख़बरपठान के जिस "बेशरम रंग' पर बवाल हुआ, उसकी कहानी अब आई...

पठान के जिस “बेशरम रंग’ पर बवाल हुआ, उसकी कहानी अब आई सामने, पढ़ें क्यों चुनी ‘भगवा बिकनी’

मुंबई। फिल्म पठान को बेशरम रंग गाना तो आपको याद ही होगा। फिल्म रिलीज होने से पहले फिल्म के इस गाने में दीपिका पादुकोण ने भगवा कलर की बिकनी पहनी, गाने के बोल भी थे बेशरम रंग कहां देखा दुनियावालों ने..! फिर क्या था बवाल होना स्वाभाविक था। एक तो दीपिका के लेफ्ट से रिश्ते पर भाजपा नेता उखड़ गए और हिंदुवादी संगठनों ने आसमान सिर पर उठा लिया। फिल्म के हीरो शाहरूख खान थे, तो विरोध और तेज हो गया। फिल्म रिलीज के समय जगह-जगह पोस्टर फाड़े गए। बहरहाल निर्माता-निर्देशकों ने भगवा बिकनी वाला सीन हटा लिया। प्रधानमंत्री मोदी ने भी अपरोक्ष रूप से अपील की तो विरोध के सुर कुछ धीमे हुए। हालांकि तब तक फ्री की पब्लिसिटी से फिल्म का जबर्दस्त प्रचार हो चुका था। फिल्म ने सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले। हालांकि अब जाकर फिल्म के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने भगवा बिकिनी विवाद पर अपनी सफाई दी है। उन्होंने कहा कि उन्हें पता था कि वो कुछ भी गलत नहीं कर रहे हैं। भगवा रंग को ऐसे ही रैंडमली चुन लिया गया था। इसके पीछे कोई खास वजह नहीं थी। भगवा रंग देखने में अच्छा लग रहा था। इसी वजह से उसे कॉस्ट्यूम में शामिल किया गया था।
यह बताई कहानी
सिद्धार्थ आनंद ने कहा कि हम स्पेन में थे। उसी वक्त अचानक इस रंग को चूज कर लिया गया। इसे लेकर किसी से डिसकशन भी नहीं हुआ। शूटिंग के बैकग्राउंड में धूप थी, घास भी हरी थी। पानी भी नीला था, इसलिए बैकग्राउंड में भगवा रंग ज्यादा शूट कर रहा था। उन्होंने कहा कि हमने यही सोचा कि जब ऑडियंस इसे देखेगी तो समझ जाएगी कि इसके पीछे इरादा बिल्कुल गलत नहीं था। लेकिन ऐसा नहीं हुआ और लोगों ने इसे गलत समझ लिया। फिल्म रिलीज के पहले बेशरम रंग को लेकर काफी विवाद हुआ। सिद्धार्थ आनंद ने कहा कि उन्हें या फिल्म से जुड़े किसी मेंबर को इसे लेकर डर नहीं था क्योंकि वे जानते थे कि उन्होंने फिल्म में कुछ भी आपत्तिजनक नहीं दिखाया है। अब फिल्म पठान ने देश में 523.15 करोड़ और वर्ल्डवाइड अब तक 1049.69 करोड़ की कमाई कर ली है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments