Homeताजा ख़बरचुनावी वर्ष में हटाईं गईं छत्तीसगढ़ की राज्यपाल, ये थे कारण..!

चुनावी वर्ष में हटाईं गईं छत्तीसगढ़ की राज्यपाल, ये थे कारण..!

  • छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के पहले ही भाजपा और कांग्रेस में विवाद की स्थिति
  • केंद्र की मोदी सरकार ने कई राज्यों के राज्यपाल बदल दिए हैं

रायपुर । केंद्र की मोदी सरकार ने कई राज्यों के राज्यपाल बदल दिए हैं। इनमें चुनावी वर्ष में छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुइया उइके भी बदल दी गईं हैं। अनुसुईया उइके की जगह अब विश्व भूषण हरिचंदन को छत्तीसगढ़ का छत्तीसगढ़ का नया राज्यपाल बनाया गया है। विश्वभूषण हरिचंदन ओडिशा से 5 बार विधायक रह चुके हैं। छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुइया उइके को मणिपुर राज्य का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। जानकार मानते हैं कि यह नियुक्ति वैसे तो सामान्य है, लेकिन चुनावी वर्ष में इसके कई मायने भी हैं।
यहां भी हुआ फेरबदल
केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ के अलावा अन्य राज्यों में भी फेरबदल किए हैं। मणिपुर के राज्यपाल ला गणेशन को नगालैंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया। बिहार के राज्यपाल फागू चौहान को मेघालय का राज्यपाल का प्रभार दिया गयाहै। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को बिहार का राज्यपाल बनाया गया है। वहीं न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) एस अब्दुल नज़ीर को आंध्र प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया। आंध्र प्रदेश के राज्यपाल बिस्वा भूषण हरिचंदन को छत्तीसगढ़ का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
छत्तीसगढ़ में इस मुद्दे पर गरमाई राजनीति
छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के पहले ही भाजपा और कांग्रेस में आरक्षण को लेकर विवाद की स्थिति है। इस बीच हाईकोर्ट की जस्टिस रजनी दुबे ने राज्यपाल सचिवालय को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। हाईकोर्ट से जारी हुए नोटिस पर भाजपा नेता व पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में संवैधानिक ब्रेकडाउन हो गया है। कांग्रेस ने बृजमोहन पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के नेता किस हैसियत से राजभवन की तरफ से बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि आरक्षण विधेयक को असंवैधानिक तरीके से रोका गया है। कांग्रेस ने पूछा था कि क्या राजभवन ने उन्हें अपना प्रवक्ता रखा है? गौरतलब है कि सरकार और दूसरे पक्षों ने इस पर हाईकोर्ट में मुकदमा दर्ज किया है। हाईकोर्ट ने इस पर राज्यपाल सचिवालय को नोटिस भेजा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments