मुंबई। आदित्य रॉय कपूर की ज्यादा फिल्में तो हिट नहीं हुईं, लेकिन बहुत ज्यादा फ्लाप भी नहीं कही जा सकतीं। 2013 में आशिकी-2 से अपना करियर शुरू करने वाले आदित्य रॉय कपूर 7 अप्रैल को रिलीज हो रही फिल्म गुमराह में नजर आएंगे। इस फिल्म में आदित्य रॉय कपूर, मृणाल ठाकुर, रोनित रॉय और दीपक कालरा जैसे एक्टर्स नजर आएंगे। फिल्म की कहानी एक मर्डर मिस्ट्री पर बेस्ड है, जिसमें थोड़ी बहुत कॉमेडी का भी डोज है। जूनियर आर्टिस्ट करियर की शुरुआत करने वाले दीपक कालरा का काफी अहम रोल है। वो और आदित्य फिल्म में कॉन मैन बने हैं, जो चोरी-चकारी करते हैं।
आदित्य रॉय कपूर का डबल रोल
फिल्म की कहानी यह है कि एक मर्डर हुआ है और दो सस्पेक्ट हैं। दोनों हमशक्ल हैं। इस तरह आदित्य का डबल रोल है। एक का नाम रोनी और दूसरे का अर्जुन है। दोनों की दुनिया अलग-अलग है। अब खून किसने किया है, इसका पता तो फिल्म देखकर ही लगेगा। फिल्म की कहानी दिल्ली बेस्ड है। गुमराह मसालेदार फिल्म है। इसकी सबसे बढ़िया बात है कि इसमें कोई नेगेटिविटी नहीं है। फिल्म में प्यार है, रोमांस है, थ्रिल है, डांस नंबर है, मतलब हर किसी के लिए कुछ न कुछ जरूर है।’ फिल्म को मुंबई में गोरेगांव फिल्म सिटी और दिल्ली में गफ्फार मार्केट, पहाड़गंज, कुतुबमीनार, लालकिला व गुड़गांव में शूट किया गया है।
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.
मर्डर मिस्ट्री और कॉमेडी का डोज लेकर आ रही फिल्म गुमराह
RELATED ARTICLES