Wednesday, May 31, 2023
HomeLatest Newsसब्सिडी तो पहले से ही बंद, अब और 50 रुपए महंगा हो...

सब्सिडी तो पहले से ही बंद, अब और 50 रुपए महंगा हो गया गैस सिलेंडर

  • महंगाई की मार… कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम 350 रुपए बढ़े

दिल्ली। केंद्र सरकार ने बजट पेश कर दिया है, जिसमें भले ही कोई राहत मिली हो या न मिली हो, लेकिन घर की महिलाओं का बजट बिगड़ना तय है। दरअसल एक मार्च से गैस सिलेंडर के दामों में 50 रूपए का इजाफा हो गया है। इस तरह 14 किलो का सिलेंडर कई शहरों में 1100 रूपए तक पहुंच गया है। एक साल में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में 5 बार बदलाव हुआ है। 22 मार्च 2022 को सिलेंडर के दाम 50 रुपए बढ़ने के बाद दिल्ली में ये 899.50 रुपए से बढ़कर 949.50 रुपए हो गए थे। अब दिल्ली में इस बढ़ोत्तरी के साथ ही दाम 1000 रूपए तक पहुंच गए हैं। कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम में 350.50 रुपए का इजाफा किया गया जिससे दिल्ली में ये अब 2119.50 रुपए का मिल रहा है। सिलेंडर के बढ़ते दामों पर सियासत भी तेज होने वाली है। मप्र की विधानसभा में बजट सत्र के पहले कांग्रेस विधायक सिलेंडर लेकर पहुंच गए और उन्होंने तख्तियां लहराते हुए सिलेंडर के दाम 500 रूपए करने की मांग की।
दो साल से सब्सिडी बंद
केंद्र सरकार ने धीरे-धीरे सब्सिडी बंद कर दी है। यानि कि अब 1000 रूपए जेब से जाएंगे तो खाते में कुछ भी नहीं आएगा। पहलेपहल 300, 400, या 150-200 रूपए आ ही जाते थे। लेकिन जून 2020 से एलपीजी सिलेंडर पर ज्यादातर लोगों को सब्सिडी नहीं मिल रही है। अब केवल उज्जवला योजना के तहत जिन्हें सिलेंडर दिए गए हैं, उन्हें 200 रुपए की सब्सिडी मिलती है। दिल्ली में जून 2020 में बिना सब्सिडी वाला सिलेंडर 593 रुपए में मिलता था, जो अब बढ़कर 1103 रुपए का हो गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments